फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लेनमार्क ने की घोषणा, अमेरिका से वापस मंगाएगी दवाइयां

Sun, 25 Aug 2019 04:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दवा बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क ने दाद, खाज, खुजली आदि के इलाज में इस्तेमाल होने वाली क्रीम का 31 हजार से अधिक ट्यूब अमेरिकी बाजार से वापस मंगाने की घोषणा की है। अमेरिका के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा नियामक यूएसएफडीए ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


कंपनी की अमेरिकी इकाई दवाओं की इस खेप को वापस मंगा रही है।

इन दवाओं को वापस मंगा रही है कंपनी

यूएसएफडीए की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्लेनमार्क फार्माश्यूटिकल्स इंक यूएसए क्लोट्रिमेजोल और बीटामिथेसोन डाईप्रॉपियोनेट क्रीम का 15 ग्राम वाला ट्यूब वापस मंगा रही है। कंपनी कुल 31,224 ट्यूब मंगा रही है। ये ट्यूब हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित संयंत्र में बनाये गये हैं।

विज्ञापन


कंपनी इसके अलावा लिसिनोप्रिल की 39,216 बोतलें और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड टैबलेट की 100 बोतलें भी अमेरिकी बाजार से वापस मंगा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें