फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला समेत 33 वेबसाइट मुफ्त में करें इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और फेसबुक के साझा करार से अब भारतीय उपभोक्ता 33 प्रमुख वेबसाइट पर बिना किसी शुल्क के जा सकेंगे। अमर उजाला डॉट कॉम भी इनमें से एक है।
विज्ञापन


आरकॉम ने देश के एक अरब लोगों तक इंटरनेट की पहुंच बनाने के लिए यह करार किया है। मुफ्त वेबसाइट में सामाजिक, शैक्षिक, खेल, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी साइट्स शामिल हैं।

इनमें मुख्य रूप से अमरउजाला डॉटकॉम, टाइम्स जॉब, बाबाजॉब, डिक्शनरी डॉटकॉम, ट्रांस्लेटर, आईलर्न, मलेरिया नो मोर, बीबीसी न्यूज, इंडिया टुडे, मलाई मलार, डेली भास्कर, मनोरमा न्यूज डॉटकॉम, ईएसपीएन क्रिकइंफो, ओएलएक्स, ऐस्ट्रो, क्लियरट्रिप, ऐक्यूवेदर जैसी साइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


आरकॉम और फेसबुक के साथ करार के तहत दोनों कंपनियों ने मिलकर इंटरनेटडॉटओआरजी लांच किया। इसके माध्यम से उपभोक्ता इन मशहूर इंटरनेट साइट पर बिना किसी शुल्क के जा सकेंगे। इस माध्यम से 2जी और 3जी दोनों ही माध्यम के ग्राहकों के लिए इंटरनेट पर जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

इन सर्कल में मिलेगी ये सुविधा

आरकॉम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शुरुआत में ये सेवाएं रिलायंस उभोक्ताओं को मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, चैन्नई, तमिलनाडु व केरल के टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध होंगी।

इन सेवाओं को देश के बाकी हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से और अधिक वेबसाइट के साथ पहुंचाने का लक्ष्य है। कंपनी के मुताबिक इंटरनेटडॉटओआरजी की शुरुआत का उद्देश्य एक अरब लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना है। इस शुरुआत से उपभोक्ता डेटा चार्ज की चिंता किए बगैर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा कि फेसबुक के साथ साझेदारी करने के पीछे हमारा लक्ष्य इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक भारतीयों को ऑनलाइन जाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रयास से भारत में इंटरनेट की पैठ बढ़ेगी और शिक्षा, सूचना, व वाणिज्य जैसे क्षेत्रों में भी इससे नए सामाजिक-आर्थिक अवसर खुलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें