फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एशिया-एक्सपीडिया में अब एक्सपीडिया की हिस्सेदारी 75 फीसदी

Wed, 18 Feb 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एक्सपीडिया ने एयर एशिया-एक्सपीडिया ट्रेवल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा कर 75 फीसदी करने जा रही है। इस बारे में दोनों कंपनियों के बीच एक समझौता हो चुका है।
विज्ञापन


एक्सपीडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारा खुसरोशाही की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक मलेशियाई कंपनी एयर एशिया की अतिरिक्त 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है।

इस समय संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी बराबर की है। उनके मुताबिक एशिया एक तेजी से उभरता बाजार है और एयर एशिया जैसे शक्तिशाली ब्रांड के साथ जुड़ कर इस क्षेत्र में उनका कारोबार काफी बढ़ा है।
विज्ञापन


एयर एशिया से अतिरिक्त शेयरों की खरीद के बाद भी कंपनी की भागीदारी चलती रहेगी। हालांकि यह सौदा कितने में हो रहा है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। अमेरिकी कंपनी एक्सपीडिया ऑनलाइन ट्रेवल ब्रांड में जाना माना नाम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें