फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह भारतीय महिला बनेगी विश्व की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी की सीएफओ

Thu, 14 Jun 2018 01:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की जानी मानी कंपनियों के उच्च प्रबंधन में भारतीय महिलाओं की संख्या की सूची में एक और महिला का नाम जुड़ गया है। जानी-मानी और सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी में शुमार जनरल मोटर्स ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के तौर पर दिव्या सूर्यदेवड़ा को नियुक्त करने का ऐलान कर दिया है। जनरल मोटर्स के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि किसी महिला को इस पद पर नियुक्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन


1 सितंबर को होगी नियुक्ति
दिव्या की नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी मानी जाएगी। वो चक स्टीवंस का स्थान लेगी। दिव्या महज 39 साल की उम्र में कंपनी के सबसे उच्च पदों में से एक पर नियुक्त होंगी। 

चेन्नई में की थी पढ़ाई
दिव्या ने अपनी अर्थशास्त्र में स्नातक व पर-स्नातक की पढ़ाई चेन्नई में पूरी की थी। इसके बाद 22 साल की उम्र में उन्होंने हार्वड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यहां से एमबीए करने के बाद निवेशक बैंक यूबीएस में पहली नौकरी करना शुरू किया। इसके बाद 25 साल की उम्र में जनरल मोटर्स का हिस्सा बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिली प्रसिद्धि

divya gm
दिव्या को 2016 में ऑटोमोटिव न्यूज राइजिंग स्टार घोषित किया गया। इसके बाद पिछले साल 40 साल से नीचे वाली सफल बिजनेसवुमन का खिताब मिल गया था।  जनरल मोटर्स की सीईओ मेरी बार्रा ने कहा कि दिव्या को वित्तीय जानकारी बहुत अच्छी है और उन्होंने कई मामलों में अच्छा नेतृत्व किया है। 

सॉफ्टबैंक से कराया था 2.25 बिलियन डॉलर का निवेश
दिव्या की मदद से जनरल मोटर्स में जापान की प्रमुख वित्तीय कंपनी सॉफ्टबैंक ने 2.25 बिलियन डॉलर का निवेश किया था। इससे पहले भी दिव्या ने कई मामलों में अपनी भूमिका प्रमुख तौर पर निभाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें