फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या की मुश्किल बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Fri, 04 Nov 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विजय माल्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
किंग ऑफ गुड टाइम्स विजय माल्या की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। फेरा कानून के उल्लंघन के आरोप में समन को नजरअंदाज करने के कारण कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


ब्रिटिश कंपनी बेनेट्टन फॉर्मूला लिमिटेड को दो लाख डॉलर भेजने के आरोपों के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय ने दिसंबर 1995 में माल्या को नोटिस जारी किया था। अदालत ने कहा कि माल्या में देश के कानून के प्रति सम्मान की कमी है और उनका भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है।

इसके साथ ही कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा, माल्या का यह दावा गलत और प्रक्रिया का दुरुपयोग करने वाला है कि वह भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन उनका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में भी वारंट जारी

vijay mallya
गौरतलब है कि माल्या ने विदेशों में अपने किंगफिशर ब्रांड को प्रमोट करने के लिए लंदन की इसी कंपनी से करार किया था।

माल्या ने लंदन और अन्य यूरोपीय देशों में 1996, 1997 और 1998 में होने वाली फॉर्मूला वन वर्ल्ड रेसिंग चैम्पियनशिप में किंगफिशर बीयर का लोगो प्रदर्शित करने के लिए दो लाख अमेरिकी डॉलर की राशि ट्रांसफर की थी।

इसके अलावा दिल्ली की अदालत ने 2012 में चेक बाउंस को लेकर दायर डीआईएएल की एक याचिका पर भी माल्या के खिलाफ एक और गैर जमानती वारंट जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें