फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: लॉकडाउन के बीच मदर डेयरी व सन फार्मा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Sat, 28 Mar 2020 05:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फलों और सब्जियों की आपूर्ति दोगुना कर 300 टन प्रतिदिन कर दी है। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन के मद्देनजर जरूरी चीजों की मांग काफी बढ़ गई है, जिसके मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही सन फार्मा ने भारत की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 25 करोड़ रुपये की दवाइयां और सैनिटाइजर देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


सफल के व्यापार प्रमुख ने दिया बयान
सफल के व्यापार प्रमुख प्रदिप्त साहू ने कहा कि, ‘‘बंद से पहले हम अपनी सफल की दुकानों जरिए प्रतिदिन 160-180 टन फलों और सब्जियों की आपूर्ति कर रहे थे। अब हम 300 टन से अधिक की आपूर्ति कर रहे हैं।’’साहू ने कहा कि शुक्रवार को मदर डेयरी ने 320 टन की आपूर्ति की। कंपनी इसे बढ़ाकर 400 टन प्रतिदिन करेगी। 

पड़ोसी राज्यों से खरीद रहें फल-सब्जी
उन्होंने कहा कि कंपनी को लॉजिस्टिक के मोर्चे पर कई दिक्कतें आ रही हैं। श्रमिकों की कमी है, परिवहन का मुद्दा है, लेकिन कंपनी अपनी ओर पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड से फलो, सब्जियों की खरीद कर रही है।’’ साहू ने कहा कि इसके अलावा हम महाराष्ट्र से प्याज मंगा रहे हैं, जबकि आलू उत्तर प्रदेश के आगरा से खरीद रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कंपनी के सफल स्टोरों की संख्या 300 से अधिक है। साहू ने कहा कि कंपनी के सफल स्टोरों पर खरीद के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ‘पर्याप्त दूरी’ बनाकर रखी जा रही है।
विज्ञापन


दवाएं, सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगी सन फार्मा
इसके अतिरिक्त सन फार्मा ने कहा है कि वह इस लड़ाई में अपनी ओर से हाइड्रोक्लोरोक्विटन (एचसीक्यूएस) एजिथ्रोमाइसिन और अन्य संबंधित दवाइयां तथा सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा कोविड-19 पर गठित राष्ट्रीय कार्यबल ने अधिक जोखिम वाली आबादी को संक्रमण से बचाव के लिए एचसीक्यूएस का ‘रोगनिरोधक’ के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। 

स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को उपलब्ध कराए जाएंगे सैनिटाइजर 
सनफार्मा ने इस महामारी से बचाव के लिए काम कर रहे चिकित्सकों और अन्य लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उसने अपने विनिर्माण संयंत्र में बेहतर गुणवत्ता के हैंड सैनिटाइजर के उत्पादन की विशेष व्यवस्था की है। कंपनी ने कहा कि ये सैनिटाइजर स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें