फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूषण स्टील के 5000 कर्मचारियों को समाहित करेगा टाटा स्टील, उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगा निवेश

Thu, 17 May 2018 01:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की प्रमुख इस्पात कंपनियों में से एक टाटा स्टील ने कहा है कि वो भूषण स्टील के सभी 5 हजार कर्मचारियों को समाहित करेगा। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इस बात की घोषणा की।  ये बात उन्होंने कंपनी के तिमाही नतीजे पेश करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। नतीजों के एलान के बाद आज टाटा स्टील का शेयर 2.6 फीसदी गिरकर 605 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
विज्ञापन


एनसीएलटी में पेश की समाधान योजना
कंपनी ने भूषण स्टील का अधिग्रहण करने से पहले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में समाधान योजना पेश करते हुए नरेंद्रन ने कहा कि भूषण स्टील फिलहाल 3 से 3.5 मिलियन टन क्षमता के साथ काम कर रही है। इस क्षमता को 5 एमटी से ज्यादा ले जाने के लिए और निवेश करना होगा। इसे आसानी से 5 एमटी से 8 एमटी तक ले जाया जा सकता है।

नहीं जाएगी किसी की भी कर्मचारी की नौकरी
नरेंद्रन के इस बयान से कंपनी के किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। इस बयान से उन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर को राहत मिलेगी जो अपनी नौकरी जाने को लेकर चिंतित है।  कंपनी के ई़डी और सीएफओ कौशिक चटर्जी ने कहा कि मौजूदा वित्तवर्ष में क्षमता विस्तार पर 8000 करोड़ खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन


टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 14,688 करोड़ का मुनाफा हुआ। कंपनी को पिछले साल इसी तिमाही में 1,168 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी को चौथी तिमाही में 36,407 करोड़ रुपए की आय हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें