दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के 248.35 अरब रुपये के शेयर दान करने का फैसला किया है। यह राशि पांच संस्थाओं को मिलेगी, जिसमें बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, सुसान थॉम्पसन बफे फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन, हॉवर्ड जी बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन शामिल हैं।
2.35 लाख करोड़ के शेयर दान
फिलहाल बफे 2006 से लेकर के अभी तक 2.35 लाख करोड़ रुपये के शेयर दान कर चुके हैं। इस हिसाब से वो अपनी कुल हिस्सेदारी का 45 फीसदी हिस्सा परोपकारी कार्यों के लिए दान में दे चुके हैं।
चौथे नंबर पर हैं अमीर
लगातार दान में काफी राशि देने के बाद बफे चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। बफे ने बर्कशायर को खड़ा करने में पांच दशक का समय बिताया है। इसी सफलता के दम पर वह एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। उनकी कंपनी का बाजार मूल्य 34.49 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनकी कंपनी इंश्योरेंस से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर तक में सक्रिय है।
इन्होंने भी किए शेयर दान
वालमार्ट के उत्तराधिकारी जिम वॉल्टन ने 1.2 अरब डॉलर के शेयर दान करने की घोषणा की थी। होम डिपोट कंपनी के को-फाउंडर बर्नी मारकस ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि वह 4.5 अरब डॉलर की लगभग अपनी पूरी संपत्ति मरने के पहले दान करेंगे।