फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टबैंक ने किया OLA में 1725 करोड़ रुपये का निवेश

Tue, 02 Jul 2019 04:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एप बेस्ड कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला की सहयोगी इकाई--ओला इलेक्ट्रिक मोबेलिटी-- यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। कंपनी को जापान के सॉफ्टबैंक 1725 करोड़ रुपये (250 मिलियन डॉलर) का निवेश प्राप्त हुआ है। सॉफ्टबैंक ने कंपनी की वैल्यू को एक बिलियन डॉलर आंका है। 

25 फीसदी खरीदी हिस्सेदारी

सॉफ्टबैंक ने अपनी सहयोगी कंपनी एसबी टोपाज कैमेन लिमिटेड के जरिए 4326 बी सीरिज के कनवर्टेबिल प्रिफरेंस शेयरों को खरीदा है। इस निवेश के साथ ही सॉफ्टबैंक ओला इलेक्ट्रिक में 25 फीसदी हिस्सेदारी की मालिक बन गई है। सॉफ्टबैंक ने ओला के अलावा ओयो, पेटीएम, डेलीवरी और ग्रोफर्स आदि में भी निवेश कर रखा है। 

रतन टाटा ने भी किया है निवेश

इससे पहले मई में रतन टाटा ने भी कंपनी में निवेश किया था। उससे पहले मार्च में टाइगर ग्लोबल और मेट्रिक्स इंडिया ने 400 करोड़ रुपये का निवेश किया था। फिलहाल ओला देश के कई शहरों में अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का परीक्षण कर रही है। फिलहाल कंपनी ने अपना पूरा फोकस इलेक्ट्रिक दोपहिया व तीन पहिया पर रख दिया है। कंपनी वाहनों की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वैप होने वाली बैटरी तैयार कर रही है।

2026 तक 40 फीसदी होंगे इलेक्ट्रिक गाड़ियां

ओला अप्रैल 2026 तक अपनी 40 फीसदी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक कर देगा। ऐसा सरकार के दिशा-निर्देशों पर किया जा रहा है। 

2021 में होगी लांच

ओला के सह संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी 2021 में अपनी 10 लाख इलेक्ट्रिक कैब को बाजार में उतारेगी। ओला ने नागपुर में सबसे पहले अपनी इलेक्ट्रिक कैब को उतारा था। इसके लिए बकायदा चार्जिंग स्टेशन भी बनाया था। 

विज्ञापन


ओला अब देश में सेल्फ ड्राइव गाड़ियों को लांच करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने 50 करोड़ डॉलर निवेश करने का प्लान बनाया है। इसके लिए कंपनी देश के प्रमुख शहरों में जल्द ही पायलट योजना पर काम करना शुरू कर देगी।

10 हजार गाड़ियों से होगी शुरुआत

ओला सेल्फ ड्राइव स्कीम के तहत 10 हजार गाड़ियों को उतारने जा रही है। इसके तहत एसयूवी, लग्जरी सेडान भी उतारी जाएंगी। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा है कि वो रेंटल, सब्सक्रिप्शन और कॉरपोरेट लीज के फॉर्मेट पर काम करेगी। 

इन कंपनियों के साथ किया करार

कंपनी ने दिग्गज ऑटो कंपनियों ह्यूंडई और किया मोटर्स के साथ इसके लिए करार किया है। ओला इन कंपनियों की गाड़ियों को देश के टॉप पांच-सात मार्केट में उतारेगी। ह्यूंडई मोटर और किया मोटर्स ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

दरअसल, वैश्विक वाहन बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने की रणनीति के लिए भारत प्रमुख बाजार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों कंपनियों ने ओला में निवेश करने का फैसला किया है। यह दोनों कंपनियों का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त निवेश होगा।

इन कंपनियों से होगी प्रतिस्पर्धा

सेल्फ ड्राइव में फिलहाल जूम कार, ड्राइवईजी, माइल्स और रेव जैसी कंपनियां काम कर रही हैं। ओला अगर अपनी इस योजना पर अमलीजामा पहनाती है तो फिर यह इस क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें