बीएई सिस्टम्स ने 145 एम777 होवित्जर तोपों की आपूर्ति के लिए करीब 70 करोड़ डॉलर के सौदे के लिए अपने भागीदार के तौर पर महिंद्रा का चुनाव किया है।
होवित्जर बेहद हल्की तोप है, जिसकी मारक क्षमता 25 किलोमीटर तक है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि तोप सौदा विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) के जरिए होगा, लेकिन कल-पुर्जा, मरम्मत और गोला-बारूद का परिचालन भारतीय प्रणाली के जरिए होगा।