फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के 11वें सीजन से पतंजलि ने बनाई दूरी, बालकृष्ण बोले-विदेशी के बजाए देशी खेल के बनेंगे प्रायोजक

Thu, 15 Mar 2018 05:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की शुरुआत को 15 दिन से कम का समय रह गया है। ऐसे में जहां कई कंपनियां इस दौरान टीवी पर अपने विज्ञापन दिखाने के लिए काफी पैसा बहा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने इससे दूरी रखने का फैसला किया है। कंपनी का मानना है कि क्रिकेट और आईपीएल विदेशी खेल हैं, जिनमें बहुराष्ट्रीय कंपनियां पैसा लगाती हैं।

विज्ञापन


देशी खेलों के बनेंगे प्रायोजक
कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा कि पतंजलि केवल उन खेलों को प्रायोजित करेगी जो कि सही तौर पर भारतीय हैं। बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि ऐसे खेल में निवेश करेगा, जो जमीनी स्तर पर भारतीय हैं। कंपनी रेस्लिंग और कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा पहले भी देती रही है और आगे भी ऐसा करती रहेगी।

पतंजलि हर साल देती है 600 करोड़ का विज्ञापन
पतंजलि देश के सबसे बड़े एफएमसीजी विज्ञापनदाताओं में से एक है। कंपनी हर साल करीब 600 करोड़ रुपये विज्ञापन के तौर पर खर्च करती है। पिछले साल की शुरुआत में, पतंजलि ने प्रो कुश्ती लीग का की स्पॉन्सरशिप की थी।
विज्ञापन


यहां तक कि दो साल पहले यह कबड्डी विश्व कप की सह-प्रायोजक भी थी। बालकृष्ण ने आगे कहा कि हम स्थानीय खेलों में निवेश करना जारी रखेंगे, जो कि देश की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन

डिजिटल, सोशल मीडिया पर भी जोर

कंपनी टीवी के अलावा डिजिटल और सोशल मीडिया पर अब विज्ञापन देने लगी है। हाल ही में कंपनी के सभी उत्पाद देश में मौजूद सभी प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी मिलने लगे हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी अपग्रेड कर लिया है जहां पर घर बैठे सामान को ऑर्डर करके मंगाया जा सकता है। 

इन कंपनियों के साथ किया करार
पतंजलि आयुर्वेद ने जिन कंपनियों के साथ करार किया है उनमें shopclues, big basket, amazon, netmeds, 1mg, paytm mall, flipkart, grofers जैसी कंपनियां शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी वेबसाइट www.patanjaliayurved.net को भी लॉन्च किया था। 

11 हजार कंपनियों को पछाड़ा 
देश में ब्रांड का मूल्यांकन करने वाली एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी ने ‘द ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2017’ में 11 हजार कंपनियों में से पतंजलि को एफएमसीजी वर्ग में ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड घोषित किया है और ‘इंडियाज मोस्ट एट्रैक्टिव ब्रांड 2017 एफएमसीजी वर्ग में देश की 10 हजार कंपनियों में से पतंजलि को चुना है।

इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि लोगों का विश्वास हमारी पुरुषार्थ शक्ति को बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि पतंजलि निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी कंपनियों की भरमार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें