फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के विनिवेश में नहीं होगी कोई दिक्कत: नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Mon, 17 Feb 2020 03:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को भरोसा जताया कि एयर इंडिया के विनिवेश में इस बार दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि संभावित खरीदारों ने इसमें जो रुचि दिखाई है वह विश्वास बढ़ाने वाली है। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार की यही इच्छा है कि एयर इंडिया का ध्वज आगे भी फहराता रहे। पुरी यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सरकारी क्षेत्र इस एयरलाइन के कर्मचारियों को भी आश्वस्त किया कि उनके हितों को प्रथमिकता दी जाएगी और विनिवेश में चुने गए निवेशक के साथ भविष्य की व्यवस्था तय करते समय कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सरकार ने  जारी किया था आरंभिक सूचना ज्ञापन

एयर इंडिया के विनिवेश के लिए कुछ हफ्ते पहले सरकार ने ‘आरंभिक सूचना ज्ञापन’ जारी किया था। इसमें नए स्वामित्व में भी एयरलाइन को एयर इंडिया नाम से ही चलाया जाएगा। पुरी ने कहा कि, 'आपके (कर्मचारियों) भविष्य के लिए आप को सबसे बड़ा समर्थन सरकार से मिलता है। हम सिर्फ यह नहीं चाहते कि एयर इंडिया उड़ती रहे बल्कि निरंतर परिचालन करते हुए विगत कुछ वर्षों की अनिश्चिताएं खत्म हों।’’

वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही है एयर इंडिया

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही है और यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है। पुरी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी किसी एयरलाइन को बिना उन लोगों के चला सकता है जिन्होंने उसे खड़ा किया है।’’

अधिग्रहण के लिए मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं - पुरी 

नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘ हम कभी भी इस मुगालते में नहीं रहे कि एयर इंडिया के विनिवेश में कोई दिक्कत आएगी, आनी भी नहीं चाहिए। इसके अधिग्रहण को लेकर जो रुचि मैं देख रहा हूं और जहां से देख रहा हूं, मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं। कंपनी की बोली जो भी जीतेगा उसके लिए कर्मचारियों की जरूरत सबसे पहले होगी।’’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘लोग पुछते हैं कि (विनिवेश के बाद) कंपनी के कर्मचारियों का क्या होगा? जो भी इसका नया मालिक या प्रबंधक होगा उसे भी कर्मचारियों की जरूरत होगी। कई सालों से कंपनी में नयी भर्तियां नहीं हुई हैं।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें