2019 में साऊदी अरब की तेल कंपनी अर्माको अपना आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। अगर अर्माको अपना आईपीओ लाती है और वो अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होती है तो फिर इसका मार्केट कैप एप्पल से काफी आगे चला जाएगा।
यह भी पढ़ेंः एप्पल जल्द बनेगी विश्व की पहली 1 ट्रिलियन मार्केट कैप वाली कंपनी, लांच होगा अब और महंगा फोन
खरीद सकता है विश्व के 89 देश
जितना एप्पल की आज मार्केट कैप है, उससे वो विश्व के 89 देश खरीद सकता है। 2011 में उनके निधन के बाद से टिम कुक कंपनी के मुखिया हैं। कंपनी की स्टॉक मार्केट वैल्यू, एक्सॉन मोबिल, प्रॉक्टर एंड गैंबल और एटीएंडटी की संयुक्त पूंजी से भी ज्यादा है।
यह भी पढ़ेंः कम बिक्री होने के बावजूद भरी एप्पल की झोली, भाग्यशाली साबित हुआ आईफोन X
दूसरे नंबर पर अमेजन है जिसका मार्केट कैप 869 अरब डॉलर है। एप्पल की एक लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू भारत की अर्थव्यवस्था का करीब 38 फीसदी है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसकी कुल अर्थव्यवस्था 2.6 लाख करोड़ डॉलर है।
टीसीएस से 9 गुना बड़ी कंपनी
भारत की बड़ी कंपनी टीसीएस हैं। हाल ही में टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्री बिलियन डॉलर की कंपनियां बनी हैं। एप्पल टीसीएस के मुकाबले 9 गुना बड़ी कंपनी है। अभी इसकी कुल वैल्यू सेंसेक्स में सूचीबद्ध टॉप 30 कंपनियों के कुल मार्केट कैप से 50 बिलियन डॉलर ज्यादा है।