अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस नेवल के शेयरों में सितंबर के बाद अभी तक 600 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। यह कंपनी पूरे समूह के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने कंपनी को रक्षा क्षेत्र में कई तरह के करार मिलने की उम्मीद है।
रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड 2009 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। नौ सितंबर को कंपनी के शेयर की कीमत 95 पैसे थी, जो कि इसका सबसे निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था। इसके बाद से लेकर के अभी तक कंपनी का शेयर 7.31 रुपये पर के भाव पर चल रहा है।
कंपनी को केंद्र सरकार से जल्द ही कई रक्षा कांट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार जल्द ही अरबों रुपये के करार कई कंपनियों से करने वाली है। हालांकि समूह की खस्ता आर्थिक हालत को देखते हुए ऐसा नहीं भी हो सकता है।