फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को दे दी अपनी सैलरी, कभी देखा है ऐसा बॉस

Fri, 17 Apr 2015 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एक स्टार्टअप के फाउंडर और सीईओ ने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए अपनी खुद की सैलरी में 90 फीसदी की कटौती कर दी है।
विज्ञापन


इस स्टार्टअप का नाम है ग्रेविटी पेमेंट्स। इसके फाउंडर और सीईओ का नाम है डैन प्राइस। प्राइस की तरफ से की गई इस घोषणा का वीडियो यूट्यूब पर भी है, जो अब खबरों में छा रहा है। इस कंपनी के मालिक भी प्राइस ही हैं।

प्राइस ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि वह चाहते हैं कि आने वाले तीन सालों में सभी कर्मचारियों की सैलरी कम से कम 70 हजार डॉलर (करीब 42 लाख रुपए) सालाना हो सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

6.2 करोड़ थी सैलरी

प्राइस का कहना है कि उनके इस कदम से इस साल के अंत तक सभी कर्मचारियों की कम से कम सैलरी 50 हजार डॉलर सालाना हो जाएगी, जो दिसंबर 2017 तक 70 हजार डॉलर (करीब 42 लाख रुपए) तक पहुंच जाएगी।

प्राइस ने कहा कि उनकी सैलरी 1 मिलियन डॉलर (6 करोड़ 20 लाख रुपए) है, जो वाकई में बहुत ज्यादा है। प्राइस ने अपनी सैलरी को करीब 90 फीसदी तक घटाकर सिर्फ 70 हजार डॉलर (करीब 42 लाख रुपए) कर दिया है।

आपको बता दें कि प्राइस की इस कंपनी में करीब 100 कर्मचारी हैं, जिन्हें इस फैसले से बहुत खुशी हुई है। इस कदम से करीब 30 वर्कर्स की सैलरी दोगुनी हो गई है और 40 अन्य की सैलरी में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें