फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्वीट से मुश्किल में पड़े टेस्ला के सीईओ, देना पड़ सकता है जुर्माना

Sat, 29 Sep 2018 01:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ला कंपनी के सीईओ और चेयरमैन इलोन मस्क द्वारा किए गए एक ट्वीट से मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। मस्क के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इसके साथ ही उनको पद से हटाने व जुर्माना लगाने की सिफारिश भी की गई है। 

विज्ञापन


यह किया था ट्वीट

इलोन मस्क ने ट्वीट कर कंपनी को शेयर बाजार से डिलिस्ट करने की धमकी दी थी। इस ट्वीट को लेकर ही अमेरिका के सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने याचिका दायर करते हुए कहा है कि मस्क का ट्वीट एक तरह की धोखाधड़ी है। मस्क ने फंडिंग के बारे में गलत जानकारी दी है। अमेरिकी कानून मंत्रालय भी इस बात की जांच कर रहा है कि ट्वीट के जरिए मस्क ने निवेशकों को गुमराह तो नहीं किया है। 

2003 में स्थापित की थी कंपनी

मस्क ने 2003 में टेस्ला को स्थापित किया था। टेस्ला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मस्क ने एसईसी के फैसले को अनुचित बताया है। उनके ट्विटर पर 2.2 करोड़ फॉलोअर हैं। उन्हें सेलेब्रिटी का दर्जा हासिल है।
विज्ञापन


31 जुलाई को किया था ट्वीट

मस्क ने गत 31 जुलाई को सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड के प्रतिनिधियों से करने के बाद डिलिस्टिंग के बार में कहा था। कंपनी में फंड की 5% हिस्सेदारी है। बाद में कंपनी ने कहा कि डिलिस्टिंग की योजना रद्द कर दी गई है।  मस्क ने उस समय के भाव से 20 फीसदी प्रीमियम पर 420 डॉलर प्रति शेयर कीमत तय की थी।

मस्क का बयान इसलिए गलत

एसईसी ने अपनी याचिका में कहा है कि नियमों के अनुसार किसी भी घोषणा करने से पहले शेयर बाजार को सूचित करना पड़ता है। इस एक ट्वीट को करने के बाद कंपनी के शेयर भाव में असर देखने को मिला था। 7 अगस्त से लेकर के अभी तक कंपनी के शेयर 28 फीसदी गिर चुके हैं। 23 पेज की याचिका कहा गया है कि मस्क ने कारोबारी सत्र के दौरान ट्वीट किया, जिससे उसी दिन शेयरों में 11 फीसदी का उछाल देखने को मिला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें