फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेफ बेजोस की अमेजन खरीद सकती है रिलायंस रिटेल में 26 फीसदी हिस्सेदारी

Fri, 02 Aug 2019 01:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेजन रिलायंस रिटेल में 26 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीद सकती है
  • रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की दिग्गज अमेरिकी कंपनी अमेजन भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल में 26 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीद सकती है। रिलायंस रिटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। इस बात की जानकारी रिटेल इंडस्ट्री के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अमेजन और रिलायंस इसे लेकर चर्चा कर रही हैं। अमेजन का मानना है कि भारत में अभी भी फिजिकल आउटलेट से शॉपिंग करने की परंपरा है। इससे पहले हिस्सेदारी बेचने की रिलायंस की बात चीन के अलीबाबा ग्रुप से हो रही थी। हालांकि यह डील पक्की नहीं हो पाई। इससे जेफ बेजोस को भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

रिलायंस के प्रवक्ता ने बताया कि, 'हमारी कंपनी अलग-अलग मौकों को समय-समय पर आंकती रहती है। हमने हमेशा सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिसक्लोजर रिक्वायरमेंट) रेगुलेशन 2015 के तहत कंप्लायंस में जरूरी डिसक्लोजर किए हैं। आगे भी करते रहेंगे।'

तेजी से बढ़ा रिटेल व्यापार  

मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिटेल व्यापार वित्त वर्ष की पहली तिमाही में काफी बढ़ा है। कंपनी के इस सेगमेंट की बिक्री 47.5 फीसदी बढ़कर 38,196 करोड़ रुपये हो गई, जो कि पिछले साल की पहली तिमाही में 25,890 करोड़ रुपये थी। रिटेल बिजनेस का इबिटडा 69.9 फीसदी बढ़कर 2,049 करोड़ रुपये हो गया, जोकि पिछले वित्त वर्ष में 1206 करोड़ रुपये था। फिलहाल रिलायंस रिटेल देश के 6700 शहरों में 10,644 स्टोर खोले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें