फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक मा की नई सलाह, हफ्ते में छह दिन छह बार बनाएंगे संबंध तो अच्छी रहेगी जिंदगी

Tue, 14 May 2019 03:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने एक बार फिर से कर्मचारियों को नई सलाह दी है। पहले हफ्ते के छह दिन सुबह नौ से रात नौ बजे तक काम करने की सलाह देने से चर्चा में आए जैक ने बढ़िया जिंदगी जीने के लिए एक और विवादित सलाह दे दी है। 

विज्ञापन


जैक ने कहा कि कर्मचारियों को हफ्ते के छह दिन और छह बार शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। डेली मेल अखबार के अनुसार जैक ने एक सामूहिक शादी समारोह में कहा कि काम में 996 और जिंदगी में कर्मचारियों को 669 का मॉडल फॉलो करना चाहिए। इससे जिंदगी को जीने में आसानी होगी। 

हर साल होता है यह विवाह समारोह

कंपनी हर साल अपने मुख्यालय पर 10 मई को यह सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करती है। वहीं पर जैक ने यह सलाह अपने कर्मचारियों को दी थी।  हालांकि टेक इंडस्ट्री ने 996 काम करने के तरीके की आलोचना की थी। 

सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

हालांकि जैक मा के इस बयान की भी सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि 996 काम करने के बाद इस दुनिया में किसके पास इतनी ताकत बचेगी कि वो 669 कर सके। 

संबंध बाद दिखे नतीजा भी

मा के इस बयान को कंपनी के सोशल मीडिया वेबसाइट वेइबो के पेज पर भी पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही एक आंख मारता हुआ इमोजी भी लगाया गया है। जैक मा ने कर्मचारियों से कहा कि संबंध बनाने के बाद इसका नतीजा भी दिखना चाहिए।

उन्होंने कर्मचारियों से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए भी कहा। मा ने कहा कि, 'शादी के बाद पहला केपीआई होना चाहिए नतीजा। उसका उत्पादन दिखें और यहां 669 का उत्पादन करने से मतलब है बच्चे, लोगों को खूब बच्चे पैदा करने चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जैक मा - फोटो : source

पहले भी हो चुकी है निंदा

सत्ताधारी पार्टी के अखबार ने भी उनके दिन के 12 घंटे काम करने के बयान को अहम की निशानी बताया था। जैक मा के बयान की सोशल मीडिया पर भी निंदा हुई थी। जैक मा ने कहा था कि वो अपनी कंपनी में ऐसे लोगों को तरजीह देते हैं जो हफ्ते के छह दिन  रोजाना 12 घंटे काम करें। उन्हें ऐसे व्यक्ति नहीं चाहिए जो केवल आठ घंटे काम करें। 

अखबार ने भी लिखा था संपादकीय

सत्ताधारी पार्टी के अखबार पीपुल्स डेली ने भी जैक मा के बयान को लेकर के संपादकीय लिखा था। अखबार ने कहा था कि ऐसा करने की सोचना भी कर्मचारियों के साथ अन्याय है। अगर कोई व्यक्ति सुबह 9 बजे से लेकर के रात 9 बजे तक हफ्ते के छह दिन काम करेगा तो फिर वो कैसे अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेगा। 

कुछ लोग कर रहे हैं समर्थन

जैक मा ने कहा था कि उन्हें 8 घंटे काम करने की सोच रखने वालों की जरूरत नहीं। जैक मा के बयान की सोशल मीडिया पर निंदा हो रही है। हालांकि, कुछ लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं क्योंकि चीन की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है।

चीन में ओवरटाइम करवाने का मुद्दा चर्चाओं में है। ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि काम के लंबे घंटों की वजह से वहां जन्म दर कम है। कुछ कंपनियों के अधिकारियों की अचानक मौत होने की घटनाओं को भी ओवरटाइम से जोड़ा जा रहा है।

2.88 लाख करोड़ का है नेटवर्थ

जैक मा की कुल नेटवर्थ 2.88 लाख करोड़ रुपये है। 54 साल की उम्र में अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले जैक ने कहा कि  वह साथी अरबपति बिल गेट्स के कदमों पर चलकर अपने नाम से फाउंडेशन शुरू करना चाहते हैं, जो शिक्षा पर केंद्रित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें