फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरएशिया को मिला लाइसेंस, अब भरेगी उड़ान

Wed, 07 May 2014 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार और कानूनी बाधाओं के बाद नई एअरलाइन एअरएशिया इंडिया को बुधवार को फ्लाइंस लाइसेंस मिल गया है। हालांकि एअरलाइन के विमानों की उड़ान का संचालन दिल्ली हाईकोर्ट में अनुमति देने के विरोध में चल रहे मामलों में आने वाले अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


विमानन नियामक डीजीसीए के प्रमुख प्रभात कुमार ने बताया कि हमने एअरएशिया इंडिया को एअर ऑपरेटर्स पर मिट या फ्लाइंग लाइसेंस दे दिया है।

एअरलाइन की पैरेंट कंपनी मलेशिया की विमानन सेवा कंपनी एअरएशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी फर्नांडीज ने ट्वीट किया है कि विमानन के क्षेत्र में इतिहास बना है। एअरएशिया के लिए सब कुछ मुश्किल रहा है लेकिन हमने हार नहीं मानी। आज एअरएशिया इंडिया को मंजूरी मिल गई है। एअरएशिया इंडिया ने हाल में अंतिम निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें