सोशल मीडिया पर एयर इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि लोग फ्लाइट में बैठने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन एयर इंडिया के अधिकारी उन्हें प्रवेश की इजाजत नहीं दे रहे हैं।
वीडियो में एक लड़की भी रोते-गिड़गिड़ाते दिख रही है, जो अपनी परीक्षा की दुहाई देते हुए प्रवेश की इजाजत मांग रही है, लेकिन एयर इंडिया के अधिकारी उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।
दरअसल, एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि वे लोग निर्धारित समय से 5 मिनट देरी से आए हैं, जिसके चलते उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट की है।
आपको बता दें कि हाल ही में एयर इंडिया के लिए एक आदेश भी जारी किया गया है कि जिस भी कर्मचारी की वजह से फ्लाइट लेट होगी उसकी सैलरी काट ली जाएगी।