अपारंपरिक ऊर्जा की सीधी आपूर्ति और अप्रत्यक्ष समायोजन को मिलाकर एईएमएल अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों को मुंबई, भारत और वैश्विक स्तर पर स्थायित्व के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरने के योग्य बनाएगा।
एईएमएल के सीईओ ने दिया बयान
इस संदर्भ में एईएमएल के सीईओ और एमडी श्री कंदर्प पटेल ने कहा, 'कंपनी अपनी अपारंपरिक ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार कर रही है, जिससे उसके ग्राहक अपनी ऊर्जा के स्रोत का चुनाव करने के लिए सशक्त होंगे और ग्रीन इलेक्ट्रॉन्स सभी की पहुंच में होंगे और हरित ऊर्जा को अपनाना आसान होगा। हम मुंबई में बिना किसी बदलाव या रुकावट के हरित ऊर्जा की 100 फीसदी आपूर्ति और प्रमाणपत्रों की गारंटी दे सकते हैं। हम सभी ग्राहकों के लिए अपारंपरिक योग्य ऊर्जा के व्यक्तिपरक समाधान निर्मित करेंगे, ताकि वे अपारंपरिक ऊर्जा के अवसरों का पूरा फायदा लें और अपने सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को हासिल करें।'
एक स्वैच्छिक प्रोग्राम है ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव
मुंबई ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव एक स्वैच्छिक प्रोग्राम है, जो एईएमएल के मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिए है। सभी मौजूदा और नए ग्राहक इसमें भाग ले सकते हैं। एईएमएल ऐसे ग्राहकों के लिए मासिक प्रमाणपत्र जारी करेगा, जिसमें बिजली की उनकी जरूरतों का वह फीसदी होगा, जिसे अपारंपरिक ऊर्जा से सोर्स किया गया हो।
एईएमएल एक स्थायी भविष्य के लिए अपने ग्राहकों से इस खोजपरक पहल में भाग लेने का आग्रह करता है। एईएम आरई 100 के सभी सदस्यों का स्वागत करता है, जो कि एक वैश्विक पहल है, जिसमें विश्व के सबसे प्रभावशाली बिजनेस एक साथ आते हैं, जो 100 फीसदी नवीकरण योग्य बिजली के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एईएमएल अपने ग्राहकों को किफायती, भरोसेमंद और स्थायी बिजली आपूर्ति देने पर केंद्रित है। एईएमएल आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों के एक विविधतापूर्ण समूह को सेवा देता है और हर उपभोक्ता की आकांक्षाओं को समझता है।