फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL में 40 हजार कर्मचारियों ने लिया वीआरएस, बचेंगे 7000 करोड़ रुपये

Fri, 08 Nov 2019 08:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BSNL
विज्ञापन

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल से 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने महज तीन दिन में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। कंपनी के चेयरमैन पीके पुरवार ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इन 40 हजार कर्मचारियों में से 26 हजार ग्रुप सी के हैं। अभी तक हर कैडर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन


सरकार ने पिछले महीने ही बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69 हजार करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज का एलान किया था, जिसमें घाटे में चल रही दोनों कंपनियों का विलय, उनकी संपत्तियों को बेचना और कर्मचारियों को वीआरएस की पेशकश की शामिल था। इसमें कंपनी की 70-80 हजार कर्मचारियों को वीआरएस की पेशकश करना शामिल है।

तीन दिन पहले कंपनी ने पेश की थी योजना

बीएसएनएल की वीआरएस को अच्छी सफलता मिल रही है। इस योजना के पेश होने के दो दिन के भीतर ही कंपनी को वीआरएस के लिए 22 हजार कर्मचारियों की तरफ से आवेदन मिले हैं। बीएसएनएल के कर्मचारियों की कुल संख्या 1.50 लाख है, जिनमें से एक लाख कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र हैं।

इस योजना को पांच नवंबर को पेश किया गया था, जो तीन दिसंबर तक खुली रहेगी। बीएसएनएल के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को 22 हजार से ज्यादा कर्मचारी आवेदन कर चुके थे, जबकि आंतरिक लक्ष्य 77 हजार का है।

विज्ञापन


बीएसएनएल इस योजना से लगभग 7,000 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद कर रही है।  बीएसएनएल की वीआरएस योजना के मुतबिक, ऐसे सभी नियमित और स्थायी कर्मचारी वीआरएस के पात्र हैं, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें