फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSU: कोल इंडिया-ONGC और NDMC विदेश में और तेज करेंगे खनिजों की खोज, पहले से ही चिली-ऑस्ट्रेलिया में कर रहे काम

Thu, 16 May 2024 06:07 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

PSU: केंद्रीय खान सचिव वीएल कांथा राव ने अपतटीय खनन पर एक कार्यशाला के अवसर पर कहा कि सचिवों के समूह (संसाधनों पर) ने फैसला लिया है कि कोल इंडिया, एनएमडीसी, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां आगे बढ़ें और विदेशों में महत्वपूर्ण खनिज पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कहा कि सरकारी कंपनियां कोल इंडिया, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) विदेशों में महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और सक्रिय रूप से करेंगे। कोल इंडिया और एनएमडीसी पहले से ही चिली और ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


ओवीएल सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेशी निवेश कंपनी है। इन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की विदेश में पहले से ही किसी न किसी तरह की मौजूदगी है। केंद्रीय खान सचिव वीएल कांथा राव ने अपतटीय खनन पर एक कार्यशाला के अवसर पर कहा कि सचिवों के समूह (संसाधनों पर) ने फैसला लिया है कि कोल इंडिया, एनएमडीसी, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां आगे बढ़ें और विदेशों में महत्वपूर्ण खनिज पर भी ध्यान दें। यह एक आसान तरीका है। ये कंपनियां पहले से ही विदेशों में कारोबार कर रही हैं।

हालांकि खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) विदेशों में खनिज संपत्तियों की खोज के लिए गठित तीन सार्वजनिक उपक्रमों का एक संयुक्त उद्यम है। इसका स्वामित्व तीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लि. (नाल्को), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें