फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में CNG के दामों में 3.52 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली से 10 रुपये किलो ज्यादा हुई महंगी

Sun, 03 Sep 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
cng
विज्ञापन
यूपी सरकार द्वारा सीएनजी पर वैट लगाए जाने के कारण इसके प्राइस में 3.52 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो गया है। अब यूपी के तीन शहरों में सीएनजी दिल्ली के मुकाबले 10 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें 2-3 सितंबर की मध्य रात्रि से लागू हो गई हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- चुपचाप ग्राहकों की जेब काट रहीं तेल कंपनियां, किसी को कानोंकान खबर तक नहीं CNG price increases in UP. IGL announced the hike,by Rs 3.52 per kg — ANI UP (@ANINewsUP) September 3, 2017


इन शहरों में पड़ा असर
अगर आप यूपी के गाजियाबाद, नोएडा या फिर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और सीएनजी गाड़ी चलाते हैं, तो फिर आपको आज से प्रति किलो 47.94 रुपये देने होंगे। पहले यह दाम 44.42 रुपये प्रति किलो था। वहीं दिल्ली में फिलहाल सीएनजी 38.76 रुपये प्रति किलो है।

इस बारे में आईजीएल के प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि 12.30 से सुबह 5.30 तक सीएनजी की बिक्री में प्रति किलो 1.50 रुपये की छूट जारी रहेगी। इस दौरान सीएनजी 46.44 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन


नेचुरल गैस अभी जीएसटी के दायरे से बाहर
केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा है।  इसके चलते यूपी सरकार ने वैट अधिनियम में संशोधन करके सीएनजी के दामों में इजाफा करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें