फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार : इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और आभूषण क्षेत्र के प्रदर्शन से नवंबर में 30 अरब डॉलर का निर्यात, 23 अरब डॉलर का व्यापार घाटा

Wed, 15 Dec 2021 07:28 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने निर्यात 27.16 फीसदी बढ़ा है।आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में 23.62 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इस साल निर्यात के साथ आयात में भी तेजी आई और नवंबर में कुल 52.94 अरब डॉलर का आयात हुआ। यह पिछले साल से 56.58 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से नवंबर में 30.04 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने निर्यात 27.16 फीसदी बढ़ा है। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में 23.62 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इस साल निर्यात के साथ आयात में भी तेजी आई और नवंबर में कुल 52.94 अरब डॉलर का आयात हुआ। यह पिछले साल से 56.58 फीसदी ज्यादा है। तब कुल आयात 33.81 अरब डॉलर रहा था।

निर्यात के मुकाबले आयात में तेजी से व्यापार घाटा बढ़कर 22.91 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 10.19 अरब डॉलर था। सरकार ने बताया कि नवंबर में उत्पाद और सेवा का कुल निर्यात 50.36 अरब डॉलर रहा, जो 2020 के मुकाबले 22.80 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें