कोरोना(covid-19) संकट से निपटने के लिए सीबीआईसी ने आयातकों और कस्टम ब्रोकर्स के लिए अंतिम बिल और पीडीएफ गेटपास की ई-डिलीवरी सेवा शुरू की है। सीबीआईसी ने बताया कि यह कदम कोरोना संकट के मद्देनजर व्यापारियों की सुविधा के लिए लिया गया है।
सीबीआईसी के अनुसार कस्टम प्रक्रिया को संपर्क रहित बनाने के लिए ऑटोमेटेड, ऑनलाइन और पेपरलेस प्रणाली पर जोर दिया जा रहा है। इस तुरंत कस्टम प्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन पूछताछ सेवा, ई संचित व्यवस्था, ऑनलाइन माल पंजीकरण, DGFT द्वारा जारी किए गए इलेक्ट्रॉनिक लाइसेंस की व्यवस्था की गई है। आयातकों और कस्टम ब्रोकरों के बिल ऑफ़ एंट्री की पहली कॉपी की भी ऑनलाइन सत्यापन की व्यवस्था की गई है।