फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप-10 रईसों की सूची से बाहर हुए अंबानी, ये चीनी कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति

Wed, 06 Jan 2021 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले उद्योगपति झोंग शानशान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर दोबारा एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अब मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


जल्द एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के सबसे रईस शख्स
आज बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी के मालिक एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने और दुनिया के रईसों के सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए। वहीं मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर लुढ़क गए हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 74 अरब डॉलर है। इसके साथ ही एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं और दुनिया के सबसे बड़े रईस शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का ताज छीनने के करीब पहुंच गए हैं। 

आइए जानते हैं फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर सूची के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की संपत्ति कितनी है।
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) कंपनी/उद्योग
1. जेफ बेजोस 187.6 अरब अमेजन
2. एलन मस्क 161.4 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
3. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 150.1 अरब LVMH
4. बिल गेट्स 119.8 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. मार्क जुकरबर्ग 99.5 अरब फेसबुक
6. झोंग शानशान 93.8 अरब बेवरेज, फार्मा
7. लैरी एलिसन 86.5 अरब सॉफ्टवेयर
8. वॉरेन बफेट 86 अरब बर्कशायर हैथवे
9. लैरी पेज 76.7 अरब गूगल
10. सर्जी ब्रिन 74.6 अरब गूगल
विज्ञापन

कौन हैं झोंग शानशान?
एक ओर जहां कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है और कारोबारियों को मोटा नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर झोंग शानशान की दौलत पिछले साल बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए। 67 वर्षीय झोंग को चीन में लोन वुल्फ के तौर पर भी जाना जाता है।

अप्रैल में उन्होंने बीजिंग वेन्टाई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज कंपनी से वैक्सीन विकसित की और कुछ महीनों बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली नोंगफू स्प्रिंग कंपनी हांगकांग में सबसे लोकप्रिय कंपनी में से एक बन गई। इसलिए इस साल उनकी संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ। 

हर पांच मिनट में अपडेट होता है इंडेक्स 
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट से प्रतिदिन पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलता है, तो हर पांच मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है, लेकिन जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी निजी कंपनी से संबंधित है, उनकी संपत्ति दिन में एक बार ही अपडेट होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें