फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitness Challenge: फिट रहने पर कर्मचारियों को मिलेगी एक्स्ट्रा सैलरी और 10 लाख का इनाम, यह कंपनी लाई अनोखा ऑफर

Sun, 25 Sep 2022 10:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेरोधा के सह संस्थापक और सीईओ नितिन कामथ कहते हैं कि जो भी कर्मचारी एक साल तक रोजाना उस लक्ष्य का 90 फीसदी हासिल करेगा, उसे एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी दी जाएगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपने कभी सुना है कि कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को फिट रहने के लिए बोनस दे? ऐसा सच में हुआ है। दरअसल, ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जेरोधा अपने कर्मचारियों के लिए फिटनेस चैलेंस लेकर आई है। इस चैलेंस को पूरा करने वाले कर्मचारी को एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये का लकी ड्रॉ भी रखा गया है। 

विज्ञापन


जेरोधा के सह संस्थापक और सीईओ नितिन कामथ कहते हैं कि उनकी पहल स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। उन्होंने कर्मचारियों को फिट रहने के लिए रोजाना लक्ष्य तय करने को कहा है। जो भी कर्मचारी एक साल तक रोजाना उस लक्ष्य का 90 फीसदी हासिल करेगा, उसे एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी दी जाएगी। 

फिटनेस ट्रैकर पर तय करें लक्ष्य 
कामथ ने कहा, हमारी टीम के अधिकतर लोक वर्क फ्रॉम होम पर हैं। ऐसे में उनकी स्मोकिंग और बैठने की आदत हो गई है, जिस कारण उनकी सेहत भी बिगड़ रही है। ऐसे में उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि वे फिटनेस ट्रैकर का इस्तेमाल करें और रोजाना एक गोल सेट करें। उन्होंने कहा, बोनस के रूप में एक्स्ट्रा सैलरी पाने के लिए कर्मचारियों को रोजना लक्ष्य का 90 फीसदी हासिल करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें