फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zepto: महाराष्ट्र सरकार के फूड लाइसेंस निलंबित करने पर जेप्टो ने दी सफाई, कहा- सभी जरूरी कदम उठा रहे

Mon, 02 Jun 2025 03:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एफडीए ने जेप्टो के धारावी में स्थित केंद्र में भारी अनियमितताएं और स्वच्छता संबंधी समस्याएं पायीं। एफडीए ने पाया कि जेप्टो के कई फूड आइटम धारावी में ऐसे स्टोर में रखे गए थे, जहां पूरी रोशनी नहीं थी और फूड आइटम पर फंगस लगी हुई थी। साथ ही फूड आइटम को ऐसी जगहों पर रखा गया था, जहां पानी रुका हुआ था। 
विज्ञापन
Zepto - फोटो : Zepto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जेप्टो का फूड लाइसेंस निलंबित करने पर अब कंपनी की सफाई आई है। जेप्टो ने बयान जारी कर कहा है कि वे अपनी कमियों को सुधारने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दरअसल स्वच्छता संबंधी शिकायतों के बाद एफडीए ने जेप्टो का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


जेप्टो ने जारी किया बयान
अब कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि 'हम अपने कमियों को सुधारने और अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और सबसे सुरक्षित गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जल्द से जल्द विनियामक दायित्वों और कानूनों के अनुसार परिचालन फिर से शुरू करने के लिए सभी जरूरी सुधारात्मक उपाय कर रहे हैं। हमने पहले ही एक आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी है और शर्तों के अनुपालन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'

क्यों निलंबित किया गया है जेप्टो का फूड लाइसेंस
एफडीए ने जेप्टो के धारावी में स्थित केंद्र में भारी अनियमितताएं और स्वच्छता संबंधी समस्याएं पायीं। एफडीए ने पाया कि जेप्टो के कई फूड आइटम धारावी में ऐसे स्टोर में रखे गए थे, जहां पूरी रोशनी नहीं थी और फूड आइटम पर फंगस लगी हुई थी। साथ ही फूड आइटम को ऐसी जगहों पर रखा गया था, जहां पानी रुका हुआ था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IATA: विमानन क्षेत्र की मांग बढ़ने पर आईएटीए महानिदेशक ने जताई खुशी, कहा- उड़ान की लागत में आई 40 फीसदी की कमी

एफडीए का कहना है कि जिन कोल्ड स्टोर में सामान रखा था, वहां तापमान भी नियमों के मुताबिक नहीं था और एक्सपायर फूड आइटम को नॉन-एक्सपायर फूड आइटम से अलग नहीं रखा गया था। भारी अनियमितताओं और नियमों का पालन न होने पर जेप्टो का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


एफडीए के आयुक्त ने कही ये बात
महाराष्ट्र एफडीए के आयुक्त राजेश नार्वेकर ने कहा है कि 'जेप्टो को नोटिस दिया गया है। उन्हें नोटिस में उल्लेखित कुछ पैरामीटर्स का पालन करने को कहा गया है। जब वे पैरामीटर्स का पालन कर लेंगे तो हम उसकी जांच करेंगे और संतुष्ट होने पर ही लाइसेंस फिर से जारी किया जाएगा। अगर पालन नहीं होगा तो लाइसेंस का निलंबन जारी रहेगा।' नार्वेकर ने कहा कि अन्य ई-कॉमर्स ऑपरेटर्स की भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें