फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yes Bank Q3 Results: यस बैंक का मुनाफा 77 फीसदी बढ़ा, 2019 के बाद पहली बार बैलेंस शीट 3 लाख करोड़ के पार

Sat, 22 Jan 2022 04:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yes Bank Net Profits Jumps 77% At 266 Crore: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक ने शनिवार को अपने दिसंबर 2021 तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। बैंक को अक्तूबर-दिसंबर 2021 में सालाना आधार पर करीब 77 फीसदी अधिक 266.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले दिसंबर 2020 तिमाही में बैंक को 150.77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
विज्ञापन
यस बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक ने शनिवार को अपने दिसंबर 2021 तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। बैंक को अक्तूबर-दिसंबर 2021 में सालाना आधार पर करीब 77 फीसदी अधिक 266.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले दिसंबर 2020 तिमाही में बैंक को 150.77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

विज्ञापन


बैंक की आय में आई गिरावट
पिछली तिमाही में बैंक के आय में गिरावट आई और एक साल पहले 6408.53 करोड़ रुपये के आय की तुलना में बैंक को दिंसबर 2021 तिमाही में 5632.03 करोड़ रुपये की आय हुई। बैंक की टोटल बैंलेंस शीट दिसंबर तिमाही में पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार गई। बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसकी कुल बैलेंस शीट 1,1 फीसदी बढ़कर 3,04,597 करोड़ रुपये की रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,60,062 करोड़ रुपये थी।

नेट इंटरेस्ट इनकम में आई कमी
यस बैंक का प्रोविजनिंग दिसंबर तिमाही में 82.1 फीसदी घटकर 375 करोड़ रुपये पर आ गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,089 करोड़ रुपये था। हालांकि बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में गिरावट दर्ज की गई। बैंक ने बताया की तीसरी तिमाही में उसका एनआईआई 31 फीसदी घटकर 1,764 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,560 करोड़ रुपये था। यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (एनआईएम) तीसरी तिमाही में 2.4 फीसदी रहा, जो सितंबर तिमाही में 2.2 फीसदी और पिछले साल के दिसंबर तिमाही में 3.4 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें