फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक को मिले 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

Sat, 02 Nov 2019 03:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
yes bank - फोटो : PTI
विज्ञापन

वित्तीय संकट से गुजर रहे यस बैंक को निवेशकों से कुल 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्ताव मिले हैं। बैंक में अकेले आठ हजार करोड़ रुपये (120 करोड़ डॉलर) उत्तरी अमेरिका में स्थित एक निवेशक परिवार निवेश करेगा। हालांकि इस निवेश के बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


बैंक के सीईओ रवनीत गिल ने बताया कि इसके अलावा छह निजी इक्विटी और दो घरेलू म्यूचुअल फंड के कंशोर्सियम द्वारा 150 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। बैंक की कमेटी द्वारा निवेश के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद सारी जानकारी दे दी जाएगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यस बैंक को निवेश की बहुत जरूरत है। पूंजी तरलता की कमी से जूझ रही है। इस कारण से वो लंबे समय से ऐसे निवेशकों को ढूंढ रहा था, जो कि बैंक में निवेश करके पूंजी की तरलता को बढ़ा सकें। एसपीजीपी के अलावा टीपीजी, फारालौन कैपिटल और कार्ले समूह ने भी बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए इच्छुक हैं। गुरुवार को बैंक के शेयरों में करीब सात सौ करोड़ रुपये की ट्रेडिंग हुई।

600 करोड़ का हुआ घाटा

बैंक को दूसरी तिमाही में 600 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बैंक के नॉन परफॉर्मिंग असेट (एनपीए) में भी 7.39 फीसदी का नुकसान हुआ है। बैंक का शुद्ध मुनाफा 109 करोड़ रुपये रहा। बैंक को डीटीए का अडजस्टमेंट करने के लिए 709 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा, जिसकी वजह से उसे यह घाटा हुआ है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक को 964.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इससे पहले इसी साल मार्च की तिमाही में बैंक को 1506.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक के शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा घाटा हुआ है।

एनपीए में बढ़ोतरी

बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.01 फीसदी से बढ़कर के 7.39 फीसदी हो गया, जो कि पिछले साल 1.6 फीसदी था। बैंक ने प्रोविजनिंग के लिए 1336 करोड़ रुपये रखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें