फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yes Bank Fraud: 467 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में राणा कपूर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें डिटेल्स

Mon, 19 Sep 2022 08:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सीबीआई ने 466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में यस बैंक के सहसंस्थापक राणा कपूर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की चार्जशीट में अवंथा ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर का भी नाम शामिल है। 

चार्जशीट में सीबीआई (CBI) ने यह आरोप लगाया है कि आरोपित ने 2017-2019 की अवधि के दौरान आपराधिक विश्वासघात व धोखाधड़ी की मंशा से आपराधिक साजिश करते हुए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया था। सीबीआई की ओर से बताया गया है कि पांच जून 2021 को आरोपित के आधिकारिक और आवासीय परिसरों सहित कई अन्य जगहों पर तलाशी ली गई थी, उस दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए थे।

 

विज्ञापन

दो जून को इस मामले में दर्ज एफआईआर में नहीं था राणा कपूर का नाम 

यस बैंक - फोटो : PTI

बता दें कि इस मामले में पिछले वर्ष दो जून को दर्ज की गई एफआईआर में राणा कपूर का नाम संदिग्ध के रूप में शामिल नहीं था। सीबीआई के अनुसार उनका नाम जांच के दौरान सामने आया। इस मामले में स्पेशल सीबीआई कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में जांच एजेंसी ने अवंथा ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर का भी नाम शामिल किया है। 

विज्ञापन

यस बैंक के सीवीओ की शिकायत पर दर्ज की गई थी मामले में एफआईआर

राणा कपूर - फोटो : SELF
बता दें कि यस बैंक के सीवीओ आशीष विनोद जोशी की शिकायत पर थापर, ऑयस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (ओबीपीएल) के निदेशकों– रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल और तापसी महाजन, अवंता रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और झाबुआ पावर लिमिटेड के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें