फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर, अब किसी भी एटीएम से निकाल सकते हैं पैसा

Sun, 08 Mar 2020 09:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Yes Bank - फोटो : PTI
विज्ञापन

आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने की इजाजत फिर से दे दी है। बैंक ने इससे पहले यह सुविधा अपने खाताधारकों से वापस ले ली थी। बैंक की ओर से शनिवार रात जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि अब ग्राहक किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

 



वहीं, दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने रविवार तड़के करीब 20 घंटे गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इससे पहले ईडी ने अलावा अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनकी तीन बेटियों के आवास पर भी छापेमारी की थी। ईडी ने शुक्रवार की रात यस बैंक के संस्थापक के आवास पर छापेमारी की थी और मुंबई में उनके समुद्र महल स्थित आवास पर राणा से पूछताछ की गई थी। 

शनिवार को एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा था कि एसबीआई यस बैंक में 2450 करोड़ रुपये निवेश कर सकता है। फिलहाल यस बैंक को 20 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। 

विज्ञापन


स्टॉक एक्सचेंज को बैंक ने किया सूचित
आगे उन्होंने कहा कि हमारी लीगल टीम निवेश की योजना पर काम कर रही है। एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि एसबीआई, यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। 

खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं
इतना ही नहीं, रजनीश कुमार ने कहा है कि यस बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं है। उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए यस बैंक खाताधारकों के लिए यह राहत भरी खबर है। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें