Rana Kapoor: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राणा कपूर को मार्च 2020 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और उन पर बैंक में धोखाधड़ी से संबंधित आठ मामले दर्ज हैं। बैंकर कपूर को अब सभी मामलों में जमानत मिल गई है।
यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को मुंबई की एक अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। अदालत ने 466.51 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में राणा कपूर को शुक्रवार को जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कपूर को मार्च 2020 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और उन पर बैंक में धोखाधड़ी से संबंधित आठ मामले दर्ज हैं। बैंकर कपूर को अब सभी मामलों में जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
कपूर के वकील राहुल अग्रवाल ने कहा कि वे उनकी रिहाई के लिए जल्द से जल्द जमानत की औपचारिकताएं पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
अदालत ने 466.51 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन के हेरफेर के लिए आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में उनके और अवंता समूह के प्रमोटर गौतम थापर के खिलाफ सीबीआई के मामले में कपूर को जमानत दे दी है।