फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाओमी ने 24 दिन में पांच लाख से ज्यादा टीवी बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड

Thu, 24 Oct 2019 05:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : @manukumarjain / Twitter
विज्ञापन

चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने इस महीने के शुरुआती 24 दिनों में पांच लाख टीवी बेचकर के एक नया रिकॉर्ड बनाया है। नवरात्रों से शुरू हुए त्योहारी सीजन के साथ ही कंपनी ने अभी तक अपनी वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर के जरिए अपने टीवी को बेचा था। 

ई-कॉमर्स कंपनियों पर सबसे ज्यादा बिका टीवी

कंपनी ने कहा है कि इस बार अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी अभी तक सबसे ज्यादा एमआई का टीवी ही बिका है। शाओमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। शाओमी के इंडिया कैटेगिरी लीड (टीवी) ईश्वर नीलाकंतन ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा ब्रांड बना है, जिसने इस उपलब्धि को हासिल किया है। एक साल पहले यह ब्रांड लॉन्च हुआ था। लॉन्च होने के तीन महीने में हम पहले स्थान पर पहुंच गए और लगातार पांच महीनों तक हम इस स्थान पर काबिज रहेंगे। कंपनी 85 फीसदी टीवी को स्थानीय स्तर पर असेंबल करती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें