फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: महिला कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा एक दिन का मासिक धर्म अवकाश

Fri, 07 Mar 2025 02:25 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्विगी और जोमैटो जैसी कुछ कंपनियों ने भी पहले मासिक धर्म पर महिलाओं को अवकाश देने की घोषणाएं की हैं। हालांकि, प्रमुख कारोबारी घरानों ने अभी तक इसी तरह की पहल नहीं की है।
विज्ञापन
Women's Day Special - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने अपनी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान एक दिन का वैतनिक अवकाश देने की घोषणा की है। एलएंडटी के इस कदम से कंपनी की करीब 5,000 महिला कर्मचारियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


इसके पहले स्विगी और जोमैटो जैसी कुछ कंपनियों ने भी पहले मासिक धर्म पर महिलाओं को अवकाश देने की घोषणाएं की हैं। हालांकि, प्रमुख कारोबारी घरानों ने अभी तक इसी तरह की पहल नहीं की है। देश के चार राज्यों- बिहार, ओडिशा, सिक्किम और केरल ने अपने कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म की छुट्टियों का प्रावधान किया है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल सरकार को इस मुद्दे पर नीति बनाने का सुझाव दिया था।

एलएंडटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कंपनी के एक कार्यक्रम में इस कदम की घोषणा की। सुब्रमण्यन ने कहा कि इस घोषणा को लागू किए जाने के तौर-तरीके का सटीक विवरण जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

यह घोषणा केवल मूल कंपनी एलएंडटी की महिला कर्मचारियों पर ही लागू होगी और वित्तीय सेवाओं या प्रौद्योगिकी में लगी इसकी अनुषंगी कंपनियों पर यह लागू नहीं होगी। एलएंडटी के 60,000 कर्मचारियों में करीब नौ प्रतिशत यानी लगभग 5,000 महिलाएं हैं. तत्काल लागू होने जा रहे इस कदम से इन महिला कर्मचारियों का लाभ होगा।

यह घोषणा सुब्रमण्यन द्वारा कुछ सप्ताह पहले कर्मचारियों से सप्ताह में 90 घंटे काम करने और अपनी पत्नियों को घूरते न रहने के लिए कहने वाली टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करने के बीच की गई है। एलएंडटी ने बाद में एक आंतरिक वर्चुअल बैठक के दौरान इन टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि यह राष्ट्र निर्माण की पहल के अनुरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें