त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी करते समय जमकर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसकी प्रमुख वजह कार्डधारकों को कई तरह की सुविधाएं मिलना है। इन सुविधाओं में ब्याज मुक्त कर्ज चुकाने की अवधि, क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक और अन्य कई प्रकार के छूट शामिल हैं।
चुकाने के लिए नहीं मिलता समय
क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने पर आपको ब्याज मुक्त कर्ज चुकाने की अवधि का लाभ नहीं मिलता है। यानी आपने जिस दिन कार्ड से पैसे निकाले, उसी दिन से ब्याज लगने लगता है। इसके अलावा, नकदी निकासी को क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल माना जाता है। इससे कार्ड की लिमिट भी कम हो जाती है।
जल्द-से-जल्द कर दें भुगतान
आप जब भी अपने क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालें, जल्द-से-जल्द उसका भुगतान जरूर कर दें। भारी-भरकम ब्याज से बचने के लिए बेहतर रहेगा कि आप बिलिंग तारीख से पहले ही उसे चुका दें। -रत्नेश सिंह, निवेश सलाहकार