पॉलिसी ऐसी हो जो न केवल खपत को बढ़ाए उद्योग के लिए नए द्वार खोले
जॉय पर्सनल केयर (आरएसएच ग्लोबल) के सुनील अग्रवाल को फाउंडर और चेयरमैन सुनील अग्रवाल कहते हैं कि हम आम बजट 2026 में ऐसी पॉलिसी की उम्मींद कर रहे हैं, जो न केवल खपत में मौजूदा रिकवरी को बनाए रखेंग बल्कि एफएमसजी सेक्टर के लिए ग्रोथ के नए द्वार खोलेगी। इस सेक्टर ने नए साल की शुरुआत में खपत में रिकवरी के अच्छे संकेते साथ सकरात्मक शुरुआत की है। जो महंगाई में कमी, कर सुधारों की वजह से खरीदारी की बढ़ती क्षमता और ग्रामीण के साथ शहरी बाजारों में मांग की वजह से देखी जा रही है।
ग्रामीण मांग को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत समर्थन की आवश्यकता
पिछले सात तिमाहियों से ग्रामीण मांग शहरी उपभोग से लगातार आगे रही है। हालांकि, सीसीएल प्रोडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के सीईओ, प्रवीण जयपुरीयर ने चेतावनी दी कि ग्रामीण उपभोग, भले ही लचीला हो, मानसून के जोखिमों और मुद्रास्फीति के दबाव को देखते हुए, चल रहे नीतिगत समर्थन की आवश्यकता है। उद्योग को उम्मीद है कि बजट 2026 कृषि और डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, ग्रामीण विकास पहलों का समर्थन करेगा और आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने को प्रोत्साहित करेगा। जीएसटी 2.0 के पूर्ण लाभ मार्च तिमाही में अधिक स्पष्ट रूप से दिखने की उम्मीद है।