फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp: वॉट्सएप लाएगा छोटे कारोबारियों के लिए एजेंट की तरह काम करने वाला चैटबॉट, बिजनेस बढ़ाने में करेगा मदद

Sat, 10 Aug 2024 11:34 AM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ समय से वॉट्सऐप की ओर से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर पर जोर दिया जा रहा है। वॉट्सऐप एआई के इस्तेमाल से देश के छोटे दुकानदारों और छोटे कारोबारियों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है और इन छोटे दुकानदारों सहित कारोबारियों को वॉट्सऐप के प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहता है।
विज्ञापन
रवि गर्ग - फोटो : Ravi Garg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से वॉट्सऐप की ओर से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में वॉट्सऐप की ओर से आस्क मेटा एआई ऑर सर्च फीचर लॉन्च किया गया। इस फीचर के जरिए वॉट्सऐप पर कुछ भी सर्च किया जा सकता है। इन दिनों मेटा एआई चैटबॉट की काफी मांग है, जहां आप कुछ भी जनरेट कर सकते हैं साथ ही एआई द्वारा जनरेटेड इमेज भी बना सकते हैं। वॉट्सऐप एआई के इस फीचर के द्वारा देश के छोटे दुकानदारों और छोटे कारोबारियों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है और इन छोटे दुकानदारों सहित कारोबारियों को वॉट्सऐप के प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहता है। बता दें कि देश में देश में छोटी दुकानें और छोटे और मध्य दर्जे के कारोबारियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसी वर्ग को वॉट्सऐप पर अपने साथ जोड़ने की योजना है।

विज्ञापन


मेटा इंडिया के बिजनेस मैसेज डायरेक्टर रवि गर्ग ने अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि वॉट्सऐप मेटा एआई के जरिए वॉट्सऐप से जुड़े लाखों लोगों के ऐसे विकल्प देना है जो उनके कारोबार को बढ़ाए। हम छोटे व्यापारियों के लिए वॉट्सऐप पर अपनी दुकान यानी क्लिक टू वॉट्सऐप शुरू कर रहे हैं जिसमें छोटा दुकानदार अपने प्रोडक्ट्स के कैटलॉग, पेमेंट और अपने प्रोडक्ट के विज्ञापनों को एआई की मदद से तैयार कर सकेंगे।

छोटे कारोबारियों के लिए जल्द आएगा चैटबॉट जो करेगा एजेंट का काम
उन्होंने बताया कि हम आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग से देश के उन छोटे कारोबारियों को वॉट्सऐप के जरिए उनका कारोबार आसान बना रहे हैं। हमारे पास वॉट्सऐप पर एक बड़ा ग्राहक वर्ग है, जिसमें छोटे कारोबारी भी शामिल हैं। दुनिया भर में 20 करोड़ लोग वॉट्सऐप पर बात करते है जिसमें से 60 करोड़ लोग बिजनेस को लेकर बातचीत करते हैं, जबकि 100 करोड़ लोग बिजनेस करते हैं। इसके लिए हम मेटा एआई एजेंट जैसा एक फीचर जल्द ही लाने वाले हैं, जिसमें कारोबारी या दुकानदार अपनी पूरे बिजनेस की जानकारी, अपने प्रोडक्ट और कैटलॉग की जानकारी ग्राहकों मेटा एआई चैटबॉट के जरिए दे पाएगा। गर्ग बताते हैं कि दुकानदार अथवा कारोबारी द्वारा मेटा एआई चैटबॉट में वाइस सपोर्ट  में बोल कर एक बार अपनी सभी कारोबारी जानकारी इसमें फीड कर देने के बाद यह दुकानदार के लिए सेल्समैन अथवा एजेंट का काम करेगा। उसकी पूरी जानकारी वह ग्राहकों को देगा। दुकानदार यह कारोबारियों को बार बार अपने प्रोडक्ट की जानकारी ग्राहक को नहीं देनी होगी। साथ ही एआई की मदद से वह अपने उत्पाद के लिए विज्ञापन भी बना सकेगा और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा भी जा सकेगा। हम इसको ट्रायल बेसिस पर चला रहे हैं अगले कुछ महीनों में इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


वॉट्सऐप पेमेंट
रवि के अनुसार वॉट्सऐप पेपमेंट में हम यूपीआई पेमेंट पर हम ध्यान दे रहे हैं, लेकिन हम मेटा सॉल्यूशन पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। मेटा एआई में आप वॉट्सऐप पर शॉपिंग, सिनेमा हाल, दिल्ली मेट्रो ट्रेन और अब दिल्ली में बसों की टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करने या फिर खरीदारी करने पर पेमेंट पर क्लिक करने पर आपकों आपके यूपीआई तथा आपके बैंक, गूगल पे तथा फोन पे से जोड़ा जाता है। इसमें सभी विकल्प मौजूद है जिसमें ग्राहक आसानी से पेमेंट कर सकता है। वॉट्सऐप पर लगभग 20 लाख टिकट बुक हो रही हैं और अब हम दिल्ली मेट्रो का पास भी रिर्चाज की भी सुविधा मिलेगी।

एआई का बढ़ता उपयोग
रवि बताते हैं कि एआई का उपयोग भारत में तेजी से बढ़ रहा है। इस सॉल्यूशन का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियां ही नहीं राज्य सरकारें भी सामने आई हैं। हम कई राज्यों से बातचीत के दौर में है, जहां राज्य सरकार वॉट्सऐप  के जरिए किसानों को खाद्य और बीज की कीमतें बताने और खेती से जुड़ी जानकारी देने के लिए विचार कर रही हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट भी वॉट्सऐप ग्रुप अथवा एआई के इस्तेमाल कर उन लोगों को उनके केस की जानकारी देने पर विचार कर रही है। इसकी वजह यह है कि वॉट्सऐप का इस्तेमाल सामान्य होता जा रहा है। जिसका उपयोग कर लोगों को जानकारी और डिजिटल से जोड़ना है।

साइबर अटैक के लिए सुरक्षा पर निवेश
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज और साबइर हमलों पर उनका कहना है कि यह बड़ी चुनौती है। जिस पर विश्व स्तर काम चल रहा है। सभी बड़ी कंपनियों के पास इसको लेकर बैकअप और सुरक्षा होती है, हमारे पास भी है। बैंक और कंपनियों को साइबर सुरक्षा के लिए निवेश बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि जिस तेजी से डिजटलीकरण हो रहा है उस तेजी से हैकर भी आ रहे हैं। इसलिए इस ओर निवेश और तकनीक को मजबूत करने की आवश्यकता है।

जल्द मिलगा वाॅइस सपोर्ट
जल्द ही मेटा का एआई चैटबॉट में वाइस चैट का ऑप्शन मिलेगा, इसमें यह पूरी तरह से वाइस असिस्टेंट बन जाएगा। वॉट्सऐप अभी अपने इस फीचर को कुछ चुनिंदा एंड्राइड और आईओए यूर्जस के लिए बीटा वर्जन में टेस्ट कर रहा है। जिसे अगले कुछ महीनों लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल आस्क मेटा एआई ऑर सर्च का ऑैप्शन की शुरुआत कर दी गई है।

टेक्स्ट प्राम्ट देकर बना पाएंगे इमेज
मेटा एआई की मदद से वॉट्सऐप पर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर इमेज बनाया जा सकेगा। साथ ही आर्टिकल को समराइज कर सकते हैं। वॉइस सपोर्ट मिलने के बाद यूजर्स बिना लॉगिन या अलग से अकाउंट बनाए ही मेटा  के एआई  चैटबॉट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें