फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp UPI payment: दो करोड़ हुई व्हाट्सएप पे उपयोगकर्ताओं की संख्या, NPCI ने दोगुना करने को दी मंजूरी

Mon, 29 Nov 2021 11:39 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WhatsApp UPI payment Users In India: डिजिटल पेमेंट सेवा व्हाट्स पे के उपयोगकर्ताओं की संख्या दो करोड़ हो चुकी है। इस सीमा तक पहुंचने के बाद डिजिटल पेंमेंट नियामक भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कंपनी को यह सीमा दोगुना करने की मंजूरी भी दे दी है।  
विज्ञापन
whatsapp pay users in india - फोटो : youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल पेमेंट सेवा व्हाट्सएप पे के उपयोगकर्ताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेवा का उपयोग करने वाले यूजर्स दो करोड़ हो चुके हैं। इसके साथ ही इस सीमा तक पहुंचने के बाद डिजिटल पेंमेंट नियामक भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कंपनी को यह सीमा दोगुना करने की मंजूरी भी दे दी है। यानी अब व्हाट्सएप पे यूजर लिमिट को दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ कर सकती है। 

विज्ञापन


डिजिटल पेमेंट कारोबार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
एनपीसीआई द्वारा व्हाट्सएप पे को उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद डिजिटल पेमेंट कारोबार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी। अब इससे व्हाट्सएप को इस क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों गूगल पे, फोनपे और पेटीएम से मुकाबला करने का मौका मिलेगा। 

अभी तक आधिकारिक पूष्टि नहीं
गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने नियामक द्वारा निर्धारित आंकड़े को हासिल कर लिया है। यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट सेक्टर में उतरने के बाद नियामक ने व्हाट्सएप के लिए दो करोड़ उपयोगकर्ताओं की सीमा तय की थी। अब इसे पाने के बाद उसे उपयोगकर्ता दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ तक करने की अनुमति दी गई है। हालांकि फिलहाल तक इस संबंध में डिजिटल पेमेंट नियामक और व्हाट्सएप की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


भारत में बढ़ रहे व्हाट्सएप उपयोगकर्ता
भारत में व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते दिनों प्राइवेसी पॉलिसी के चलते इसके उपयोगकर्ता कम हुए थे और वे दूसरे विकल्प तलाश रहे थे। लेकिन इस हालिया रिपोर्ट को देखें तो अभी भी व्हाट्सएप उपयोगकर्ता इसे सबसे पसंदीदा माध्यम मान रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अकेले भारत में ही व्हाट्सएप के 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें