भारत से भागने को तैयार क्रिप्टो एक्सचेंज

अमर उजाला

Fri, 26 November 2021

Image Credit : istock

आरबीआई और सरकार सख्त 

शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी बिल लाने की तैयारी और आरबीआई की सख्ती के चलते जेबपे, यूनोकॉइन और बीटीसीएक्स इंडिया जैसे कई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज भारत से निकलने की फिराक में हैं। 
Image Credit : istock

यूएई-सिंगापुर पहली पसंद

रिपोर्ट की मानें तो एक्सचेंज अपने कार्यालयों को भारत के बाहर स्थानांतरित करना चाह रहे हैं। इनकी पहली पसंद संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, डेलावेयर या बेलारूस को बताया जा रहा है। 
Image Credit : istock

सलाहकारों से संपर्क में जुटे 

भारत में क्रिप्टो प्रतिबंधित होने की आशंका के चलते एक्सचेंजों को यहां कारोबार करना सुगम नहीं लग रहा है। इसलिए देश से बाहर जाने की योजना के तहत ये अपने सलाहकारों से संपर्क कर रहे हैं।
Image Credit : istock

सरकार की तैयारी से खौफ

केंद्र की शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी बिल लाने की घोषणा ने निवेशकों को अपनी करेंसी बेचने के लिए प्रेरित किया तो एक्सचेंजों में खौफ है कि इससे उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।
Image Credit : अमर उजाला

आरबीआई गवर्नर ने बताया खतरा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर शक्तिकांत दास ने बीते दिनों बयान देते हुए कहा था कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी से बहुत बड़ा खतरा पैदा होगा और इसे अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। 
Image Credit : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने भी चेताया था

सिडनी डायलॉग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी डिजिटल करेंसी को लेकर चेताया था। उन्होंने कहा था कि हमें मिलकर इस बात पर ध्यान देना होगा कि यह डिजिटल मुद्रा गलत हाथों में न चली जाए।
Image Credit : अमर उजाला

विशेषज्ञों की क्या है राय

विशेषज्ञों का कहना है कि इस माहौल में एक्सचेंजों के पास दो विकल्प हो सकते हैं या तो कारोबार बंद कर दें या फिर किसी अन्य अधिकार क्षेत्र में चले जाएं।  
Image Credit : istock

क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का अमेरिकी कनेक्शन

istock
Read Now