आज के समय में हम सभी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए बचत करते हैं। यह बचत सोने, संपत्ति, म्यूचुअल फंड्स, फिक्स्ड डिपॉजिट आदि के रूप में होती है। वर्तमान समय में सेविंग करने का एक अच्छा तरीका है फिक्स्ड डिपॉजिट। इसमें हम एक तय राशि निश्चित समय के लिए जमा करते हैं, जो हमें बाद में ब्याज सहित मिल जाती है। आज के समय में दो प्रकार के फिक्स्ड डिपॉजिट प्रचलन में हैं। पहला बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और दूसरा कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट।
क्या है कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट?
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट भविष्य के लिए धन निवेश करने का बेहतर विकल्प है। यह फिक्स्ड डिपॉजिट का एक ऐसा माध्यम है, जिसे कंपनी या कॉर्पोरेट वर्ग संचालित करते हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ज्यादा धन की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में कंपनी धन जुटाने के लिए अपने निवेशकों से एक तय समय के लिए धन लेती है। ये कंपनियां तय समय पूरा होने के बाद अपने निवेशकों को उनका दिया हुआ धन ब्याज के साथ लौटा देती है। निवेशकों और कंपनियों के बीच होने वाले इस लेनदेन को कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट कहा जाता है।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट पर कंपनियां अपने निवेशकों को बैंक की तुलना में अधिक ब्याज देती हैं। इस कारण से निवेशक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में जोखिम युक्त होती है।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें कि आप एक अच्छी रेटिंग वाली कंपनी में ही पैसा लगाएं। यदि आप कम रेटिंग वाली कंपनी के अंतर्गत कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है।
- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले कंपनी का पुराना रिकॉर्ड जरूर देख लें।
- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने के लिए उन्हीं कंपनी में पूंजी निवेश करें जो अच्छा मुनाफा कमा रही हो।
- किसी कंपनी में कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले उनके नियम और शर्तें अच्छे से समझ लें ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट के फायदे
- अधिक ब्याज दरें- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेशकों को उनकी पूंजी पर आठ से 10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इतनी अधिक ब्याज दर होने के कारण निवेशक बहुत कम समय के लिए निवेश करके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
- अच्छी समय सीमा- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में आप एक से पांच वर्ष तक के लिए पैसे लगा सकते हैं। कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट कम समय और अधिक समय के लिए निवेश करने वाले निवेशकों, दोनों के लिए उपयोगी है।
- निश्चित रिटर्न- यदि अच्छी रेटिंग वाली कंपनियों में पैसे निवेश किए जाते हैं तो निश्चित रिटर्न की गारंटी होती है और पैसा कभी डूबता नहीं है।
- नियमित आय- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट मासिक ब्याज के रूप में प्रति माह एक निश्चित आय का विकल्प प्रदान करता है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी ब्याज की राशि प्रतिमाह, अर्ध वार्षिक या वार्षिक रूप में ले सकते हैं।
- फ्लेक्सिबिलिटी का विकल्प– कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेशकों को फ्लेक्सबिलिटी भी मिलती है। निवेशक अपनी आवश्यकता के अनुसार कभी भी कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़ सकते है। परिपक्वता से पहले कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ने से निवेशकों को सम्पूर्ण ब्याज राशि में से कुछ भाग मिलता है और कुछ बैंक द्वारा काट लिया जाता है।
- सीनियर सिटीजन को विशेष लाभ की व्यवस्था- यदि सीनियर सिटीजन द्वारा कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करवाया जाता है तो उन्हें सामान्य व्यक्तियों की तुलना में ब्याज में 0.5 से 0.25 प्रतिशत का अधिक लाभ मिलता है।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट के नुकसान
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने के जितने फायदे हैं, उतने नुकसान भी हैं। कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट के नुकसान इस प्रकार हैं-
- अधिक जोखिम- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना काफी जोखिम भरा होता है। कम रेटिंग वाली कंपनी में निवेश करने पर पूरा रिटर्न नहीं मिल पाता है।
- पुनः निवेश में नुकसान- कई बार कंपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पूरा होने के बाद पूंजी को पुनः निवेश करने की सलाह देती है। निवेशक अधिक पैसा कमाने के लालच में पुनः निवेश कर देते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- कंपनी का चुनाव- कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने के लिए कंपनी आकर्षक विज्ञापन देती है। आकर्षक विज्ञापन देखकर अधिकतर निवेशक अपना पूंजी निवेश कर देते हैं और वह कंपनी की जांच पड़ताल नहीं करते हैं। इससे भविष्य में उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए बेहतर विकल्प
हम आपको कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए कुछ विकल्प दें रहे हैं, जहां आप अपनी समझ से अपनी
पूंजी निवेश करके लाभ उठा सकते हैं।
ये विकल्प हैं
| कंपनी |
रेटिंग |
| बजाज फाइनेंस |
CRISIL FAAA / ICRA MAA |
| आईसीआईसीआई होम फाइनेंस |
CRISIL FAAA |
| HDFC लिमिटेड |
ICRA MAAA |
| महिंद्रा फाइनेंस |
CRISIL FAAA |
| सुंदरम फाइनेंस कंपनी |
CRISIL FAAA |
| श्री राम सिटी यूनियन फाइनेंस |
ICRA FAAA |
| पी एन बी हाउसिंग |
CRISIL FAAA |