फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: पिछले तीन वित्तीय वर्षों में आयकर छापेमारी और संपत्ति जब्ती में इजाफा, सरकार ने सदन में रखे आंकड़े

Tue, 25 Jul 2023 05:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IT Raid: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कर विभाग ने कुल 741 समूहों पर छापे मारे और 1,765.56 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। इसी तरह, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान आयकर विभाग की ओर से 686 समूहों की तलाशी ली गई और 1,159.56  करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में मंगलवार को सरकार की ओर से पेश आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वित्त वर्ष में आयकर विभाग की ओर से जिन समूहों की तलाशी ली गई है उनकी संख्या बढ़ गई है। इसके कारण संपत्तियों की जब्ती में वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कर विभाग ने कुल 741 समूहों पर छापे मारे और 1,765.56 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। इसी तरह, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान आयकर विभाग की ओर से 686 समूहों की तलाशी ली गई और 1,159.56  करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इससे पहले 2020-21 में 569 समूहों पर छापे मारे गए और 880.83 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें