फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने राणे के ‘मंदी’ वाले बयान के बाद किया सवाल, बोले- पीएम, वित्त मंत्री क्या छिपा रहे?

Tue, 17 Jan 2023 01:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को पुणे में पत्रकारों से कहा था कि अगर भारत आर्थिक मंदी का सामना करता है तो यह जून के बाद ही होगा।
विज्ञापन
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की आर्थिक मंदी वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश से क्या छिपा रहे हैं?

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को पुणे में पत्रकारों से कहा था कि अगर भारत आर्थिक मंदी का सामना करता है तो यह जून के बाद ही होगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र ऐसी स्थिति से बचने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित देश पहले से ही आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

राणे के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘2014 के बाद से बर्बाद हो चुके एमएसएमई के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नारायण राणे ने छह महीने बाद भारत में मंदी की भविष्यवाणी की है। उन्होंने जी20 सम्मेलन में पुणे में यह कहा है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री देश से क्या छिपा रहे हैं?’’


राणे महाराष्ट्र के पुणे शहर में जी20 के पहले अवसंरचना कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) की बैठक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आर्थिक मंदी की स्थिति का सामना करने के लिए भारत की तैयारियों के बारे में पूछने पर कहा था, 'चूंकि हम मंत्रिमंडल में हैं, हमें जानकारी मिलती है (आर्थिक मंदी के बारे में) या प्रधानमंत्री मोदीजी हमें इस बारे में सुझाव देते हैं।"

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बड़े विकसित देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत सरकार और मोदीजी यह सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं कि नागरिक इससे प्रभावित न हों।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें