फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने चीनी कंपनी को दिए 200 करोड़ के ऑर्डर! NSCS के संज्ञान में लाया गया मामला

Sun, 16 Apr 2023 01:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मामला राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) के संज्ञान में लाया गया है। एनएससीएस विश्वसनीय टेलीकॉम पोर्टल का प्रबंधन करता है। इसके जरिए ही मंजूरी देने योग्य टेलीकॉम गियर्स को हरी झंडी दिखाता है।
विज्ञापन
vodafone idea - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया की हालिया डील विवादों में आ सकती है। दावा किया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनी ने नेटवर्क से जुड़े करीब 200 करोड़ के ऑर्डर चीनी कंपनी को दिए हैं। कंपनी का नाम जेडटीई बताया जा रहा है। मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी ने यह ऑर्डर ब्रॉडबैंड नेटवर्क उपकरणों के लिए दिए हैं। ऑर्डर गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सर्किल के लिए दिए गए हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) के संज्ञान में लाया गया है। एनएससीएस विश्वसनीय टेलीकॉम पोर्टल का प्रबंधन करता है। इसके जरिए ही मंजूरी देने योग्य टेलीकॉम गियर्स को हरी झंडी दिखाता है। हालांकि, मामले में  वोडाफोन आइडिया की ओर से अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है

उपकरणों की खरीद भरोसेमंद स्रोतों से ही करनी होती है
इससे पहले 16 दिसंबर 2020 को मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति ने कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। समिति ने दूरसंचार क्षेत्र को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश को मंजूरी भी दी थी। इसके मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों या फिर सेवा प्रदान करने वालों को उपकरणों की खरीद भरोसेमंद स्रोतों से ही करनी होगी। 
विज्ञापन


विश्वसनीय दूरसंचार पोर्टल से ही होते हैं काम
इस निर्देश के प्रावधानों के तहत सरकार देश में दूरसंचार नेटवर्क के लिए विश्वसनीय स्रोतों और उत्पादों की एक सूची घोषित करती है। इससे जुड़े सभी कार्य विश्वसनीय दूरसंचार पोर्टल के जरिए ही किए जाते हैं। विश्वसनीय स्रोतों और उत्पाद की सूची उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर तय की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें