N Vaghul: नारायणन वाघुल ने भारतीय स्टेट बैंक में अपना करियर शुरू किया था। वे महज 44 साल की उम्र में एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक– बैंक ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने। हालांकि उन्होंने नौकरशाहों के हस्तक्षेप से नाराज होकर बैंकिंग छोड़ दी थी।
वित्तीय समूह आईसीआईसीआई की नींव रखने वाले दिग्गज बैंकर नारायणन वाघुल का शनिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। वह गंभीर हालत में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके परिवार के सदस्य ने मीडिया को बताया कि गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे बेहोश थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं।
विज्ञापन
नारायणन वाघुल ने भारतीय स्टेट बैंक में अपना करियर शुरू किया था। वे महज 44 साल की उम्र में एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक– बैंक ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने। हालांकि उन्होंने नौकरशाहों के हस्तक्षेप से नाराज होकर बैंकिंग छोड़ दी थी। राजीव गांधी की सरकार के दौरान उन्हें आईसीआईसीआई बैंक का प्रमुख बनने के लिए कहा गया था।