फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में सब्जियों ने बढ़ा दी महंगाई दर, जुलाई में औद्योगिक उत्पादन में दिखी बढ़ोतरी

Thu, 12 Sep 2019 06:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सब्जियों ने लगाई आग
विज्ञापन

लोगों को महंगाई के मोर्चे पर अगस्त माह पर किसी तरह की राहत नहीं मिली है। हालांकि औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। सरकार की तरफ से गुरुवार को अगस्त में खुदरा महंगाई और जुलाई के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों को जारी किया गया है। 

महंगाई दर में इजाफा 

अगस्त में खुदरा महंगाई 3.21 फीसदी पर रही है। यह जुलाई में 3.15 फीसदी थी। महंगाई दर में इजाफे के लिए सब्जियों की कीमतें जिम्मेदार रही हैं। महीने दर महीने आधार पर जुलाई में सब्जियों की महंगाई दर 2.82 फीसदी से बढ़कर 6.90 फीसदी पर पहुंच गई है जबकि बिजली और ईंधन की महंगाई दर जुलाई के -0.36 फीसदी के मुकाबले -1.7 फीसदी रही है।

विज्ञापन




अगस्त में हाउसिंग महंगाई दर 4.87 फीसदी से घटकर 4.84 फीसदी पर रही है। वहीं इसी अवधि में खाद्यानों की खुदरा महंगाई दर जुलाई के 1.31 फीसदी के मुकाबले 1.30 फीसदी रही है। जूतों और कपड़ों की खुदरा महंगाई दर 6.65 फीसदी से घटकर 1.23 फीसदी पर रही है। दालों की महंगाई दर पिछले महीने के 6.82 फीसदी से बढ़कर 6.94 फीसदी रही है।  कंज्यूमर, फूड प्राइस महंगाई दर जुलाई के 2.6 फीसदी से बढ़कर 2.99 फीसदी पर आ गया है। 

औद्योगिक उत्पादन बढ़ा

वहीं जुलाई माह में औद्योगिक उत्पादन बढ़कर के 4.3 फीसदी पर पहुंच गया। यह जुलाई में 131.1 रहा है।

विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें