फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से छह जून तक एयर इंडिया इन देशों में भरेगी उड़ान, शनिवार से शुरू हो रही टिकट बुकिंग

Fri, 29 May 2020 04:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वंदे भारत मिशन - फोटो : PTI
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन के तहत सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई से अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। चार जून 2020 को एयर इंडिया दिल्ली से ऑकलैंड तक की उड़ान भरेगी और पांच जून को कंपनी दिल्ली से शिकागो और स्टॉकहोम तक की उड़ान भरेगी। इसके बाद छह जून को दिल्ली से न्यूयॉर्क, सियोल, और फ्रैंकफुर्त और मुंबई से लंदन और नेवार्क की उड़ान भरेगी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि 30 मई 2020 को सुबह 11 बजे से एयर इंडिया इन उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर रही है। 



इससे पहले वंदे भारत मिशन के अंतर्गत गुरुवार को रूस, कुवैत व दुबई में फंसे यात्रियों को वापस वतन लाया गया। अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सामान की जांच पड़ताल के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस वतन लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत तीन फ्लाइटें चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


एयर इंडिया के कर्मचारियों ने की वित्तीय पैकेज की मांग
एयर इंडिया के कर्मचारियों और स्टाफ यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने सरकार से कंपनी को 50,000 करोड़ रुपये का पैकेज देने की मांग की है। मंच ने कहा कि एयर इंडिया देश की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में संयुक्त मंच ने कहा कि एयर इंडिया देश की जरूरत है, विशेषकर संकट के समय में। ऐसे में कंपनी को दिया जाने वाला पैकेज ना सिर्फ उसकी बल्कि पूरे विमानन क्षेत्र की मदद करेगा। 

विमानन क्षेत्र को आगे बढ़ाने की जरूरत
संयुक्त मंच ने अपने पत्र में कहा, 'अर्थव्यवस्था और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हम 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के शुक्रगुजार हैं। इस बात से आप भी सहमत होंगे कि आज के संदर्भ में विमानन क्षेत्र भी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र को भी आगे बढ़ाने और जल्द से जल्द सामान्य स्तर पर लाना जरूरी है ताकि अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाया जा सके।' 

कोविड-19 संकट के दौरान दूसरे देश में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी में एयर इंडिया ने उल्लेखनीय काम किया है। कंपनी के कर्मचारियों ने निजी जोखिम उठाकर कई चार्टर विमानों और मालवाहन विमानों का परिचालन किया ताकि भारत में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें