कौन कर सकता है आवेदन?
सैद्धांतिक और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ विशेष व्यवसायों में काम करने वाले लोग एच-1बी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भारतीय आईटी पेशेवरों में सबसे लोकप्रिय है। अप्रैल 2020 में अमेरिका को 2,75,000 पंजीकरण अनुरोध प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 67 फीसदी भारत से थे।
कैसे करें अप्लाई?
- एच-1बी रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) खाता बनाना होगा।
- अब आवेदक को 10 डॉलर नॉन-रिफंडेबल एच-1बी रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान आपसे जरूरी जानकारी पूछी जाएगी।
- केवल चयनित पंजीकरण वाले ही एच-1बी कैप-विषय याचिका दायर करने के पात्र होंगे।
क्या है लॉटरी सिस्टम?
इस वर्ष वीजा के चयन के लिए लॉटरी प्रणाली का उपयोग होगा। भारत, पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में इंटरनेट के आगमन के बाद से, इन देशों में नौकरियों की कमी के कारण USCIS द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसकी वजह से कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली की शुरुआत हुई, जिसमें योग्य आवेदकों को अनियमित रूप से चुना जाता है।
इस साल कैसे होगा चयन?
इस साल नए वेतन-आधारित एच-1बी वीजा के अनुसार, अब आवेदकों को उनके वेतन के आधार पर चुना जाएगा। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, USCIS के अनुसार नियोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली सैलरी सबसे योग्य उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छा संकेतक है। एच-1बी याचिकाओं का वेतन-आधारित चयन नौ मार्च 2021 को प्रभावी होने की उम्मीद थी, लेकिन बाइडन प्रशासन ने इसे समीक्षा के लिए 31 दिसंबर 2021 तक रोक दिया है।