फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Group: अमेरिका ने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए आरोपों को बताया अप्रासंगिक, रिपोर्ट में दावा

Tue, 05 Dec 2023 11:26 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Group: डीएफसी के अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि डीएफसी इस बात से संतुष्ट है कि शॉर्ट-सेलर की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड पर लागू नहीं होते हैं। अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी एजेंसी यह सुनिश्चित करने के लिए फर्म की निगरानी करना जारी रखेगी कि अमेरिकी सरकार अनजाने में वित्तीय कदाचार या अन्य अनुचित व्यवहार का समर्थन न करे। 
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि अरबपति गौतम अदाणी के खिलाफ कॉरपोरेट धोखाधड़ी के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप प्रासंगिक नहीं थे। इस निष्कर्ष के बाद ही बाद ही अमेरिकी एजेंसी डीएफसी ने श्रीलंका में एक कंटेनर टर्मिनल के लिए अदाणी समूह को 55.3 करोड़ डॉलर जारी किए। एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से एक समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


डीएफसी के अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि डीएफसी इस बात से संतुष्ट है कि शॉर्ट-सेलर की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड पर लागू नहीं होते हैं।

अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी एजेंसी यह सुनिश्चित करने के लिए फर्म की निगरानी करना जारी रखेगी कि अमेरिकी सरकार अनजाने में वित्तीय कदाचार या अन्य अनुचित व्यवहार का समर्थन न करे। 
विज्ञापन


अदाणी से जुड़ा श्रीलंका स्थित बंदरगाह सौदा एशिया में सबसे बड़ी और सबसे प्रमुख अमेरिकी सरकार समर्थित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। यह दुनिया भर में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेल्ट एंड रोड पहल के परिणामस्वरूप क्षेत्र में बढ़ते चीनी प्रभाव का मुकाबला करने के अमेरिकी प्रयासों का हिस्सा है।

अदाणी पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उनके बेटे करण अदाणी ने कोलंबो में सौदे की घोषणा के समय संवाददाताओं से कहा, "हम इसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा हमारे दृष्टिकोण, हमारी क्षमताओं और हमारे शासन की पुन: पुष्टि के रूप में देखते हैं।"

खबर के बाद अदाणी समूह के शेयरों में तेजी
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 276.90 (10.94%) अंकों की बढ़त के साथ 2,808.10 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिख रहा है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने हासिल की 1.36 अरब डॉलर की फंडिंग
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उसने वरिष्ठ ऋण सुविधा के माध्यम से 1.36 बिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की है। जो निर्माण वित्तपोषण ढांचे के हिस्से के रूप में अब तक का सबसे बड़ा वित्तपोषण है। यह मार्च 2021 में प्रारंभिक परियोजना वित्तपोषण कंपनी का फंडिंग पूल तीन बिलियन तक पहुंच गया है। अडानी ग्रीन के कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क को अंतरराष्ट्रीय बैंकों के कंसोर्टियम का समर्थन प्राप्त है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्रीन लोन सुविधा एजीईएल की आगामी ऐतिहासिक परियोजना- गुजरात के खावडा में स्थित दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क की प्रगति को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें